Sri Lanka Crisis: श्रीलंका में और बिगड़े हालात, PM Office पर विरोधियों का कब्जा, छत पर चढ़कर लहराया झंडा-VIDEO

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 13, 2022, 03:45 PM IST

Sri Lanka Protesters occupy PM Office: श्रीलंका से ताजा अपडेट ये है कि वहां प्रदर्शनकारियों ने देश के प्रधानमंत्री ऑफिस पर भी कब्जा जमा लिया है और वहां पर मौजूद हैं।

google

Sri Lanka Crisis Latest News: श्रीलंका के हालात बिगड़ते ही जा रहे हैं। राष्ट्रपति भवन पर कब्ज़ा करने के बाद अब खबर है कि श्रीलंका के प्रधानमंत्री ऑफिस (Sri Lanka PM Office) पर भी प्रदर्शनकारियों ने कब्ज़ा कर लिया है। हालात बिगड़ता देख देश में आपातकाल लागू कर दिया गया है। इस बीच, राष्ट्रपति गोटाबाया ने पीएम विक्रमसिंघे को कार्यवाहक राष्ट्रपति चुना है। 

Sri Lanka Crisis: श्रीलंका में और बिगड़े हालात, PM Office पर विरोधियों का कब्जा, छत पर चढ़कर लहराया झंडा-VIDEO

हालांकि, यह चुनाव जनता को पसंद नहीं आया है। जनता पूछ रही है कि गोटाबाया कैसे कार्यवाहक राष्ट्रपति का चुनाव कर सकते हैं। प्रदर्शनकारियों ने पीएम आवास को अपने कब्जे में ले लिया है, पीएम आवास के बाहर भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती है जो आक्रोशित लोगों को आगे बढ़ने से रोक रहे हैं लेकिन वो नाकाम साबित हो गए हैं।

End of Feed