75 साल बाद मिले 1947 में बिछड़े भाई-बहन, पुनर्मिलन के पलों को देखकर सभी की आंखें हुईं नम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 10, 2022, 03:24 PM IST

कुलसुम ने कहा कि वह पाकिस्तान में पैदा हुई थी और अपनी मां से अपने खोए हुए भाई और एक बहन के बारे में सुनती थी। उन्होंने कहा कि उनकी मां हमेशा भारत में रहने वाले उनके भाई-बहन को याद करते हुए रोने लगती थीं।

google

लाहौर: करतारपुर कॉरिडोर ने एक और परिवार को जोड़ने का काम किया है। कई बार दोनों देशों में रहने वाले एक ही परिवार के लोगों के मिलने की खबरें आती रहती हैं। अब 1947 में बिछड़े भाई-बहन कई साल बाद फिर मिले हैं। इस बार अमरजीत सिंह और उनकी बहन कुलसुम 75 साल बाद एक-दूसरे से मिले हैं। जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुद्वारा दरबार साहिब करतारपुर में भाई-बहन के पुनर्मिलन के पलों को देखकर सभी की आंखें नम हो गईं।

75 साल बाद मिले 1947 में बिछड़े भाई-बहन,  पुनर्मिलन के पलों को देखकर सभी की आंखें हुईं नम

भाई-बहनों के देश हो गए थे अलग

अमरजीत सिंह अपनी मुस्लिम बहन से मिलने और उनके मेहमान के रूप में रहने के लिए वीजा के साथ वाघा सीमा के रास्ते पाकिस्तान पहुंचे। उनकी बहन 65 वर्षीय कुलसुम अख्तर अमरजीत को देखकर अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाईं। दोनों एक-दूसरे को गले लगाकर रोते रहे। वह अपने बेटे शहजाद अहमद और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अपने भाई से मिलने के लिए फैसलाबाद आई थीं। एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने बताया कि कुलसुम ने कहा कि उनका परिवार 1947 में भारत के राज्य पंजाब के जालंधर शहर से पाकिस्तान आया था, लेकिन उनके एक भाई और एक बहन पंजाब में रह गए थे।

End of Feed