Russia Ukraine War: PM मोदी की मुरीद हुई यूक्रेन में फंसी पाकिस्तानी छात्रा, बोलीं- उनकी बदौलत हुई वापसी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 9, 2022, 09:01 AM IST

Asma Shafique Pakistan: पाकिस्तान की आसमा शफीक ने कीव स्थित भारतीय दूतावास और प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया है। दरअसल भारतीय दूतावास की वजह से आसमा सुरक्षित यूक्रेन से बाहर आ सकी हैं।

google

कीव: रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 14 दिनों से युद्ध जारी है। युद्ध के इस हालात में फंसे भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने के लिए सरकार ने 'ऑपरेशन गंगा' चलाया जिसके तहत यूक्रेन में फंसे अधिकांश भारतीयों को निकाल रलिया गया है। इस ऑपरेशन के जरिए सरकार ने केवल भारतीय नागरिकों को ही सुरक्षित नहीं निकाल बल्कि नेपाल, बांग्लादेश और पाकिस्तान जैसे नागरिकों की भी मदद की। विदेशी नागरिक भी अब सरकार की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Russia Ukraine War: PM मोदी की मुरीद हुई यूक्रेन में फंसी पाकिस्तानी छात्रा, बोलीं- उनकी बदौलत हुई वापसी

पाकिस्तान छात्रा को निकाला सुरक्षित

ऐसी ही एक छात्रा है आसमा शफीक जो पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की रहने वाली हैं। भारत सरकार ने आसमा शफीक को युद्धग्रस्त इलाके से निकालकर सुरक्षित स्वदेश भेजा है। सरकार के इस कदम की आसमा ने जमकर तारीफ की है। आसमा ने कहा,  'मेरा नाम आसमा शफीक है। मैं कीव में स्थित भारतीय दूतावास की शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने हमें हरसंभव मदद की। हम यहां बहुत कठिन परिस्थिति में फंस गए थे। मैं भारत के प्रधानमंत्री की भी शुक्रगुजार हूं कि उनकी बदौलत हम यहां से निकल पाए, मदद करने के लिए लिए आपका धन्यवाद। भारतीय दूतावास की बदौलत हम घर सुरक्षित जा रहे हैं। थैंक्यू।'

End of Feed