Pakistan: इमरान खान को सत्ता से बेदखल करने के खिलाफ भारी विरोध, सड़कों पर उतरे PTI के कार्यकर्ता

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 11, 2022, 06:29 AM IST

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने कल रात अविश्वास प्रस्ताव के जरिए इमरान खान को प्रधानमंत्री पद से हटाने के विरोध में देश भर के कई शहरों में बड़े पैमाने पर रैलियां निकाली हैं।

google

Pakistan News: पाकिस्तान की सड़कों पर कल रात इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के कार्यकर्ता बड़ी सख्या में उतरे। इस दौरान इमरान खान के समर्थन में पूरे पाकिस्तान में प्रदर्शन और नारेबाजी हुई। कई शहरों में अवाम ने इमरान को सत्ता से बेदखल करने का विरोध किया।  प्रदर्शन के दौरान लोगों का हुजूम नजर आया।रात में भी पाकिस्तान की सड़कों पर बड़ी संख्या में लोग नजर आए। इमरान ने इसे एक और स्वतंत्रता संग्राम बताया। इस्लामाबाद, कराची, पेशावर और लाहौर सहित विभिन्न शहरों में विरोध रैलियां आयोजित की गईं और प्रदर्शनकारियों ने विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी की।

Pakistan: इमरान खान को सत्ता से बेदखल करने के खिलाफ भारी विरोध, सड़कों पर उतरे PTI के कार्यकर्ता

इमरान ने बताया स्वतंत्रता संग्राम

इससे पहले, खान ने कहा कि आज एक "स्वतंत्रता संग्राम" की शुरुआत हुई है, उन्होंने "शासन परिवर्तन की विदेशी साजिश" बताया। अपने समर्थकों को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा, 'हमेशा अपनी संप्रभुता और लोकतंत्र की रक्षा करने वाले लोग ही होते हैं।' उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, 'पाकिस्तान 1947 में एक स्वतंत्र देश बन गया, लेकिन सत्ता परिवर्तन की एक विदेशी साजिश के खिलाफ आज फिर से स्वतंत्रता संग्राम शुरू हो गया है। यह हमेशा देश के लोग हैं जो अपनी संप्रभुता और लोकतंत्र की रक्षा करते हैं।'

End of Feed