UNGA में इमरान को भारत का मुंहतोड़ जवाब, कहा- आग से लड़ने वाले के भेष में आग लगाने वाला देश है पाकिस्तान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 25, 2021, 10:49 AM IST

Imran Khan in UNGA: पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में दिए गए भाषण पर भारत ने कड़ा पलटवार किया है और पाकिस्तान को खरी-खरी सुनाई है।

google

संयुक्त राष्ट्र: पाकिस्तान ने एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कश्मीर का मामला उठाया है। हर बार की तरह इस बार भी पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने जम्मू कश्मीर का मसला उठाते हुए राज्य का पुराना स्टेटस वापस करने की मांग की। इमरान के भाषण पर भारत ने राइट टू रिप्लाई का प्रयोग करते हुए कड़ा जवाब दिया है। भारत की प्रतिनिधि स्नेहा दुबे ने कहा- आतंकियों के महिमामंडन के लिए पाकिस्तान ने यूएन के मंच का इस्तेमाल किया है। पाकिस्तानी नेता ओसामा बिन लादेन का महिमामंडन करते हैं। भारत ने पाकिस्तान से POK से कब्जा छोड़ने की भी मांग की।

UNGA में इमरान को भारत का मुंहतोड़ जवाब, कहा- आग से लड़ने वाले के भेष में आग लगाने वाला देश है पाकिस्तान

यूएन में भारत की फर्स्ट सेक्रेटरी स्नेहा दुबे ने कहा- अफसोस की बात है कि यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान के नेता ने मेरे देश के खिलाफ झूठे और दुर्भावनापूर्ण प्रचार करने के लिए UN द्वारा प्रदान किए गए प्लेटफार्मों का दुरुपयोग किया है। वह दुनिया का ध्यान अपने देश की उस स्थिति से हटाने की कोशिश कर रहे हैं जहां आतंकवादी मुफ्त पास का आनंद लेते हैं।

End of Feed