India China Standoff: चीनी ग्लोबल टाइम्स की धमकी भरी भाषा लिखा-'भारतीय सेना का दुस्साहस भरा दांव पड़ेगा उल्टा'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 8, 2020, 04:25 PM IST

India China Tension Updated News: भारत चीन के बीच जारी तनाव के बीच चीन के सरकारी प्रोपेगैंडा अखबार ग्‍लोबल टाइम्‍स ने भारत को धमकी दी है और इस बावत संपादकीय लिखा है।

google

चीन ने अब सरकारी प्रोपेगैंडा अखबार ग्लोबल टाइम्स के जरिये धमकी दी है, चीन ने धमकी देते हुए कहा है कि भारत को एक बार फिर PLA की ताकत दिखानी होगी, ग्लोबल टाइम्स ने इसे लेकर एक संपादकीय लेख छापा है इस संपादकीय लेख का शीर्षक है- 'भारतीय सेना का दुस्साहस भरा दांव पड़ेगा उल्टा', इतना ही नहीं चीन ने भारत के मीडिया की रिपोर्टिंग पर भी सवाल उठाए,अखबार ने लिखा कि भारत का मीडिया वही दिखता है जो उसकी जनता को अच्छा लगता है और चीन की सेना हर तरह से भारत की सेना से बेहतर है।

India China Standoff: चीनी ग्लोबल टाइम्स की धमकी भरी भाषा लिखा-'भारतीय सेना का दुस्साहस भरा दांव पड़ेगा उल्टा'

ग्लोबल टाइम्स ने भारतीय सेना पर चीनी सैनिकों की तरफ वॉर्निंग शॉट फायर का बेबुनियाद आरोप लगाते हुए कहा है कि क्या भारत समझौते को रद्द कर रहा है? इसके बाद अखबार ने धमकी भरे लहजे में लिखा है कि अगर ऐसा है तो फिर चीन और भारत को सीमा पर खून-खराबे के एक नए युग के लिए तैयार रहना चाहिए।

ग्लोबल टाइम्स ने लिखा है, चीन-भारत सीमा पर पिछले 40 सालों में शांति कायम रही है, सैन्य टकराव के कुछ मामले सामने आते रहे हैं लेकिन कोई भी गंभीर संघर्ष में तब्दील नहीं हुआ क्योंकि दोनों पक्षों ने किसी भी विवाद की स्थिति में हथियारों के इस्तेमाल नहीं करने का समझौता किया है, हालांकि, जून महीने में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी और कई जवान शहीद हुए लेकिन उस वक्त भी किसी भी तरफ से गोलियां नहीं चलीं।

End of Feed