कोरोना प्रबंधन पर बाइडेन ने की PM मोदी की तारीफ, चीन की नाकामी का जिक्र किया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 24, 2022, 11:51 AM IST

PM Modi-Joe Biden meeting : एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक क्वाड सम्मेलन के दौरान अपने तैयार बयानों से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने बीच में दखल देते हुए कोरोना प्रबंधन सफल तरीके एवं लोकतांत्रिक रूप से करने के लिए पीएम मोदी की तारीफ की।

google

PM Modi-Joe Biden meeting : टोक्यो में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बीच द्विपक्षीय बातचीत हुई। क्वाड सम्मेलन के दूसरे दिन दोनों देशों के नेताओं ने हिंद-प्रशांत सहित आपसी हितों के मुद्दों पर खुलकर बातचीत की। बैठक के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत और अमेरिका की साझेदारी विशेष है और यह विश्वास पर आधारित है। कई क्षेत्रों में हमारे सहयोग ने इस विश्वास को और मजबूत किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों देश हिंद एवं प्रशांत क्षेत्र के लिए समान नजरिया रखते हैं और इस पर समान विचार वाले देशों से भी वह बातचीत करेंगे। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कोरोना प्रबंधन के लिए पीएम मोदी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट से निटपने में भारत सरकार ने अच्छा काम किया। वह रूस-यूक्रेन युद्ध और कोरोना संकट पर भारत के साथ बातचीत करेंगे। 

कोरोना प्रबंधन पर बाइडेन ने की PM मोदी की तारीफ, चीन की नाकामी का जिक्र किया

बंद कमरे में हुई क्वाड नेताओं की बैठक में बीच में बोले बाइडन
एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक क्वाड सम्मेलन के दौरान अपने तैयार बयानों से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने बीच में दखल देते हुए कोरोना प्रबंधन सफल तरीके एवं लोकतांत्रिक रूप से करने के लिए पीएम मोदी की तारीफ की। उन्होंने महामारी पर चीन और भारत की तुलना की और इससे निपटने में भारत की सफलता एवं चीन की नाकामी का जिक्र किया। 

End of Feed