यूक्रेन से आई भारत के लिए दुख की खबर, खारकीव में गोलीबारी में भारतीय छात्र की मौत, कर्नाटक से था मृतक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 1, 2022, 04:42 PM IST

यूक्रेन के खारकीव में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई है। आज सुबह हमले में भारतीय छात्र की मौत हुई। विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। मंत्रालय मृतक छात्र के परिवार के संपर्क में है।

google

यूक्रेन में रूस के हमले को आज छठा दिन है। इस बीच भारत के लिए एक बुरी खबर आई है। दरअसल, खारकीव में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई है। विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। आज सुबह हमले में छात्र की मौत हुई है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेन के खारकीव में आज सुबह गोलाबारी में एक भारतीय छात्र की जान चली गई है। मंत्रालय उनके परिवार के संपर्क में है। मृतक छात्र का नाम नवीन शेखरप्पा है और वो कर्नाटक के हावेरी जिले का था। वह खारकीव नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था जो यूक्रेन के अर्किटेक्टोरा बेकाटोवा शहर में है।

यूक्रेन से आई भारत के लिए दुख की खबर, खारकीव में गोलीबारी में भारतीय छात्र की मौत, कर्नाटक से था मृतक

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर कहा कि गहरे दुख के साथ हम पुष्टि करते हैं कि आज सुबह खारकीव में गोलाबारी में एक भारतीय छात्र की जान चली गई है। मंत्रालय उनके परिवार के संपर्क में है। हम परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। विदेश सचिव रूस और यूक्रेन के राजदूतों से भारतीय नागरिकों के लिए तत्काल सुरक्षित मार्ग की हमारी मांग को दोहराने के लिए बात कर रहे हैं जो अभी भी खारकीव और अन्य संघर्ष क्षेत्रों में शहरों में हैं। इसी तरह की कार्रवाई रूस और यूक्रेन में हमारे राजदूतों द्वारा भी की जा रही है। 

End of Feed