Drunk Man Sit On PCR: हैदराबाद से एक बहुत ही हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक शराबी पुलिस की PCR गाड़ी की छत पर बैठकर उधम मचाता नजर आ रहा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शराबी चलती गाड़ी में छत पर बैठा हुआ है, वहीं पुलिस की गाड़ी सड़क पर स्पीड में चलती नजर आ रही है। जब गाड़ी रोकी गई तो बोनट पर शराबी के पैर के निशान नजर आए। वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि शराबी इतने नशे में था कि उसे पता ही नहीं चल रहा था कि वह कहां बैठा है। आप देख सकते हैं कि जिस तरह फुल स्पीड गाड़ी की छत पर शराबी बैठा हुआ है, अगर थोड़ा सी भी चूक हो जाती तो कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था।
हैदराबाद में पुलिस की गाड़ी की छत पर बैठकर शराबी ने की ऐसी हरकत, Video आया सामने
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Jun 14, 2022, 06:41 PM IST
Drunk Man Sit On PCR: वीडियो में आप देख सकते हैं कि शराबी चलती गाड़ी में छत पर बैठा हुआ है, वहीं पुलिस की गाड़ी सड़क पर स्पीड में चलती नजर आ रही है। जब गाड़ी रोकी गई तो बोनट पर शराबी के पैर के निशान नजर आए। वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि शराबी इतने नशे में था कि उसे पता ही नहीं चल रहा था कि वह कहां बैठा है।
End Article
End of Feed
