जानें कैसे 22 साल का कारपेंटर बना विकीपीडिया कंटेंट एडिटर, लिख चुका 1800 लेख, 57000 पेज किए एडिट

  • Updated Jan 17, 2021, 10:27 PM IST

Carpenter Raju Jangid: कारपेंटर राजू जांगिड़ को हिन्दी के प्रति इतना प्रेम था कि वो विकीपीडिया पर लेख लिखने लगे और पेजों को संपादित करने लगे। उनकी मेहनत खूब रंग ला रही है।

जानें कैसे 22 साल का कारपेंटर बना विकीपीडिया कंटेंट एडिटर, लिख चुका 1800 लेख, 57000 पेज किए एडिट

दृढ़ संकल्प, कड़ी मेहनत और किसी भी चीज के लिए जुनून आपको नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकता है। यहां तक कि उस व्यक्ति को भी जिसे जीवन में बहुत सारे अवसर नहीं मिले हों। राजू जांगिड़ नाम के एक बढ़ई ने इस बात को काफी हद तक सही साबित किया।

जानें कैसे 22 साल का कारपेंटर बना विकीपीडिया कंटेंट एडिटर, लिख चुका 1800 लेख, 57000 पेज किए एडिट

जोधपुर जिले के एक छोटे से गांव ठाडिया से आने वाले राजू को अपनी मातृभाषा हिन्दी के प्रति काफी प्रेम है। उनके इस प्रेम ने उन्हें विकिपीडिया संपादक बना दिया। उन्होंने वेबसाइट के लिए 1800 लेख लिखे हैं और विकीपीडिया में लगभग 57,000 पेज को संपादित किया है। उन्होंने यह सब अपने पुराने मोबाइल फोन से किया है।

12वीं में छोड़ दिया था स्कूल

End of Feed