कुत्ते की जन्‍मदिन पार्टी पर खर्च कर डाले 7 लाख रुपये, अब पुलिस ने तीन लोगों को किया ग‍िरफ्तार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 8, 2022, 03:36 PM IST

अहमदाबाद में एक परिवार ने अपने पालतू कुत्‍ते के जन्‍मदिन के लिए ऐसी भव्‍य पार्टी का आयोजन किया कि उस पर 7 लाख रुपये खर्च कर डाले और अब पुलिस ने इस मामले में एक्‍शन लेते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर कोविड नियमों के उल्‍लंघन के लिए एक्‍शन हुआ है।

google

अहमदाबाद : दुनियाभर में कई ऐसे परिवार हैं, जिनके लिए पालतू जानवर केवल जानवर नहीं, बल्कि वे परिवार के किसी महत्वपूर्ण सदस्य से कम नहीं होते। इंटरनेट के जरिये समय-समय पर हमारे सामने ऐसे कई उदाहरण आते हैं, जिनसे जाहिर होता है कि लोग अपने पालतू जानवरों को कितना प्‍यार देते हैं और कैसे उनके हर दिन को खास बनाने के लिए कुछ भी करने से करने गुरेज नहीं करते। अब गुजरात में अहमदाबाद से एक ऐसा ही परिवार सुर्खियों में है, जिसने अपने पालतू कुत्‍ते 'एबी' के जन्‍मदिन के लिए न केवल एक भव्‍य पार्टी का आयोजन किया, बल्कि इस पर करीब 7 लाख रुपये खर्च कर डाले।

कुत्ते की जन्‍मदिन पार्टी पर खर्च कर डाले 7 लाख रुपये, अब पुलिस ने तीन लोगों को किया ग‍िरफ्तार
Photo Credit: Twitter

सोशल मीडिया पर इसकी तस्‍वीरें और वीडियो खूब वायरल हुए, जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में अब एक्‍शन लिया है। यूं तो कुत्‍ते का जन्‍मदिन मनाने से किसी कानून का उल्‍लंघन नहीं होता, लेकिन जन्‍मदिन पार्टी में जिस तरह से कोविड नियमों का उल्‍लंघन किया गया, वह परिवार के लिए मुश्किलों का सबब बन गया और अब पुलिस ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उन पर यह कार्रवाई कोविड नियमों के उल्‍लंघन को लेकर की गई है।

End of Feed