WhatsApp ने 18 लाख से ज्यादा इंडियन अकाउंट्स को जनवरी में किया बैन, जानें वजह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 2, 2022, 10:24 AM IST

मेटा के स्वामित्व वाले WhatsApp ने मंगलवार को कहा कि उसने नए आईटी नियमों, 2021 के अनुपालन में जनवरी के महीने में भारत में 18,58,000 खराब खातों पर प्रतिबंध लगा दिया है। कंपनी ने कहा कि उसे देश से एक ही महीने में 495 शिकायतें मिलीं और उनमें से 24 पर जनवरी में कार्रवाई की गई।

google

मेटा के स्वामित्व वाले WhatsApp ने मंगलवार को कहा कि उसने नए आईटी नियमों, 2021 के अनुपालन में जनवरी के महीने में भारत में 18,58,000 खराब खातों पर प्रतिबंध लगा दिया है। कंपनी ने कहा कि उसे देश से एक ही महीने में 495 शिकायतें मिलीं और उनमें से 24 पर जनवरी में कार्रवाई की गई। वॉट्सऐप के मुताबिक ज्यादातर अकाउंट्स को खराब आचरण के चलते बैन किया गया है। 

WhatsApp ने 18 लाख से ज्यादा इंडियन अकाउंट्स को जनवरी में किया बैन, जानें वजह

वॉट्सऐप के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, 'आईटी नियम 2021 के अनुसार, हमने जनवरी 2022 के लिए अपनी आठवीं मासिक रिपोर्ट प्रकाशित की है।' प्रवक्ता ने कहा, 'जैसा कि नवीनतम मासिक रिपोर्ट में दर्ज किया गया है, वॉट्सऐप ने जनवरी में 18 लाख से अधिक खातों पर प्रतिबंध लगा दिया है।'

End of Feed