Google Bug: गूगल ने 'बग' रिपोर्ट करने वालों को दिये इतने लाख डॉलर, इंदौर के अमन पांडेय टॉप पर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 12, 2022, 09:51 PM IST

अमन पांडेय एनआईटी भोपाल से स्नातक हैं और उन्होंने 2021 में अपनी कंपनी का पंजीकरण कराया था। उनकी कंपनी बग्समिरर गूगल, एप्पल और अन्य कंपनियों को उनके सिक्योरिटी सिस्टम को अधिक मजबूत बनाने में मदद करती है।

google

नयी दिल्ली:  गूगल ने गत साल अपनी विभिन्न सेवाओं पर बग की रिपोर्ट करने वालों को 87 लाख डॉलर का भुगतान किया। गूगल ने अपनी रिपोर्ट में इंदौर के अमन पांडेय का खास जिक्र किया है, जो बग्समिरर कंपनी के संस्थापक हैं।गूगल ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि बग्समिरर टीम के पांडेय गत साल हमारे शीर्ष शोधकर्ता रहे। 

Google Bug: गूगल ने 'बग' रिपोर्ट करने वालों को दिये इतने लाख डॉलर, इंदौर के अमन पांडेय टॉप पर

उन्होंने पिछले साल 232 बग रिपोर्ट किये, उन्होंने 2019 में पहली बार अपनी रिपोर्ट दी थी और तब से अब तक वह एंड्राएड वल्नरेबिलिटी रिवार्ड प्रोग्राम के लिए 280 से अधिक वल्नरेबिलिटी के बारे में रिपोर्ट कर चुके हैं। यह हमारे कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वूपर्ण साबित हुआ है।

एंड्राएड वीआरपी ने वर्ष 2021 में वर्ष 2020 की तुलना में दोगुना भुगतान किया है और उसने एंड्राएड में एक एक्सप्लाइट चेन का पता लगाने के लिए अब तक की सबसे बड़ी राशि 1,57,000 डॉलर का भुगतान किया है।

End of Feed