iPhone 14 सीरीज की सेल शुरू होने से पहले Apple की वेबसाइट डाउन, यूजर्स को हो रही दिक्कत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 15, 2022, 12:46 PM IST

दुनियाभर के यूजर्स ऐपल की वेबसाइट के डाउन होने की शिकायत कर रहे हैं। फिलहाल इस आउटेज को लेकर ऐपल की ओर से कुछ नहीं कहा गया है।

google

Apple की आधिकारिक वेबसाइट दुनियाभर में आउटेज का सामना कर रही है। दुनियाभर के काफी सारे यूजर्स ने ये रिपोर्ट किया है कि उन्हें अपनी डिवाइस में  Apple की वेबसाइट और ऐप स्टोर को एक्सेस करने में दिक्कत आ रही है। आमतौर पर आमतौर पर ऐपल की वेबसाइट नए प्रोडक्ट लॉन्च के समय इस तरह की स्थिति का सामना करती है। हालांकि, ये आउटेज इससे संबंधित नहीं है। 

iPhone 14 सीरीज की सेल शुरू होने से पहले Apple की वेबसाइट डाउन, यूजर्स को हो रही दिक्कत

9to5Mac की रिपोर्ट के मुताबिक ऐपल की ऑफिशियल वेबसाइट ठीक से ओपन नहीं हो रही है और ये बिना इमेज की लोड हो रही है। हालांकि, कुछ यूजर्स ने ट्विटर पर ये रिपोर्ट किया है कि उन्हें 403 एरर दिखाई दे रहा है। साथ ही में एक मैसेज मिल रहा है कि 'आपको इस रिसोर्स को एक्सेस की इजाजत नहीं है।' डाउनलोड डिटेक्टर ने भी कुछ रीजन में आउटेज रजिस्ट किया है। 

आउटेज के पीछे क्या है वजह? 

End of Feed