Facebook, इंस्टाग्राम-वाट्सएप की सेवाओं में दिक्कत के लिए मार्क जुकरबर्ग ने व्यक्तिगत रूप से मांगी माफी 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 5, 2021, 07:56 AM IST

Mark Zuckerberg : मार्क जुकरबर्ग ने अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखे एक पोस्ट में कहा, 'फेसबुक, इंस्टाग्राम और वाट्सएप एवं मैसेंजर अब दोबारा वापस आ रहे हैं। इन सेवाओं में आज हुई दिक्कत दुखद है।'

google

नई दिल्ली : फेसबुक के सह-संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट समूह के तीनों प्लेटफॉर्मों फेसबुक, इंस्टाग्राम और वाट्सएप की सेवाओं में सोमवार रात से यूजर्स को हुई परेशानी के लिए माफी मांगी है। इन तीनों प्लेटफॉर्मों की सेवा में आई दिक्कत एवं करोड़ों यूजर्स को हुई परेशानी के लिए उन्हें अफसोस जताया है। इस तकनीकी खामी की जानकारी देते हुए जुकरबर्ग ने कहा कि इनकी सेवाएं बहाल होना शुरू हो गई हैं और लोग करीब छह घंटे के व्यावधान के बाद इनका इस्तेमाल करना शुरू कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि तकनीकी खामी की वजह से यूजर्स घंटों तक फेसबुक, इंस्टाग्राम और वाट्सएप का इस्तेमाल नहीं कर पाए। 

Facebook, इंस्टाग्राम-वाट्सएप की सेवाओं में दिक्कत के लिए मार्क जुकरबर्ग ने व्यक्तिगत रूप से मांगी माफी 
Photo Credit: AP

जुकरबर्ग ने फेसबुक पर लिखा पोस्ट

जुकरबर्ग ने अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखे एक पोस्ट में कहा, 'फेसबुक, इंस्टाग्राम और वाट्सएप एवं मैसेंजर अब दोबारा वापस आ रहे हैं। इन सेवाओं में आज हुई दिक्कत दुखद है। आप जिन लोगों के बारे में सोचते और चिंता करते हैं उनसे जुड़े रहने के लिए आप इन सेवाओं पर कितना निर्भर हैं, इसे हम जानते हैं।'

End of Feed