खिलाड़ी के साथ ‘दुर्व्यवहार' का आरोप, अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम के सहायक कोच को यूरोप से वापस बुलाया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 1, 2022, 11:20 AM IST

Indian women football team coach called back from Europe: दुर्व्यवहार के आरोप के बाद भारतीय महिला अंडर-17 फुटबॉल टीम के साथ जुड़े सहायक कोच को यूरोप से वापसस बुलाया गया है।

google

भारतीय अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम के साथ जुड़े सहायक कोच को यूरोप के मौजूदा ट्रेनिंग दौरे पर एक नाबालिग खिलाड़ी से कथित ‘दुर्व्यवहार’ के आरोप में निलंबित किया गया है और नॉर्वे से वापस बुलाया गया है। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) का संचालन कर रही प्रशासकों की समिति (सीओए) ने भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) को इस घटना की जानकारी दी है।

खिलाड़ी के साथ ‘दुर्व्यवहार' का आरोप, अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम के सहायक कोच को यूरोप से वापस बुलाया

सीओए के बयान के अनुसार, ‘‘अंडर-17 महिला टीम में दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है, टीम अभी यूरोप के अनुभव दौरे पर है। अनुशासनहीनता के मामले में एआईएफएफ की शून्य सहिष्णुता की नीति है। शुरुआती कार्रवाई के तहत महासंघ ने आगे की जांच लंबित रहने तक संबंधित व्यक्ति को अस्थाई तौर पर निलंबित कर दिया है।’’

इसमे कहा गया, ‘‘एआईएफएफ ने संबंधित व्यक्ति को टीम के साथ सभी तरह का संपर्क रोकने और भारत तुरंत वापस लौटने को कहा है। उसे स्वदेश लौटने पर आगे की जांच के लिए निजी रूप से पेश होने को कहा गया है।’’ फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप की तैयारी के लिए टीम अभी यूरोप दौरे पर है। विश्व कप का आयोजन भारत में 11 से 30 अक्टूबर तक किया जाएगा।

End of Feed