बालों में सफेद मोती लगाकर सेरेना की बेटी ओलंपिया ने ताजा की पुरानी यादें, विलियम्‍स ने जीता अपना पहला मैच

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 30, 2022, 01:08 PM IST

Serena Williams win: अमेरिका की दिग्‍गज टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्‍स ने अपने आखिरी टूर्नामेंट के पहले दौर का मुकाबला जीता। सेरेना विलियम्‍स जब 17 साल की थीं, तब उन्‍होंने अपना पहला खिताब यहां जीता था।

google

न्यूयॉर्क: टेनिस को अलविदा कहने जा रही अमेरिकी धुरंधर सेरेना विलियम्स ने अपने आखिरी टूर्नामेंट अमेरिकी ओपन में पहले दौर का मैच जीत लिया है। सेरेना ने मोंटेनीग्रो की 80वीं रैंकिंग वाली दांका कोविनिच को 6-3, 6-3 से हराया। जीत के बाद छह बार की अमेरिकी ओपन और 23 बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन सेरेना ने कहा, 'जब मैं कोर्ट पर उतरी तो दर्शकों के स्वागत से अभिभूत हो गई। बहुत अच्छा लग रहा है। मैं इसे कभी नहीं भुलूंगी।'

बालों में सफेद मोती लगाकर सेरेना की बेटी ओलंपिया ने ताजा की पुरानी यादें, विलियम्‍स ने जीता अपना पहला मैच

इस मैच को देखने के लिये पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, मार्तिना नवरातिलोवा, माइक टाइसन, सेरेना की दादी और पिता के साथ बेटी भी मौजूद थी। सेरेना ने 1999 में 17 वर्ष की उम्र में यहां पहला खिताब जीता था। सेरेना के अलावा पिछली चैम्पियन बियांका आंद्रिस्कू, एंडी मरे, दानिल मेदवेदेव, कोको गॉ भी दूसरे दौर में पहुंच गए, लेकिन सभी की नजरें सेरेना के मैच पर टिकी थी।

End of Feed