एक्टर सिद्धार्थ के विवादित कमेंट पर भड़के साइना नेहवाल के पिता, बोले- उसने देश के लिए क्या किया है

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 11, 2022, 11:39 AM IST

Harvinder Nehwal on Actor Siddharth: साइना नेहवाल पर एक्टर सिद्धार्थ का कमेंट लगातार चर्चा में बना हुआ है। अब साइना के पिता ने इसपर रिएक्ट किया है।

google

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने कुछ दिन पहले पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले के साथ हुई सुरक्षा को लेकर ट्विटर पर चिंता जाहिर की थी। उनके ट्वीट को रिट्वीट करते हुए  'रंग दे बसंती' फेम एक्टर ने कमेंट किया था, जिसपर कई लोगों ने ऐतराज जताया। इसके बाद सिद्धार्थ ने विवादित कमेंट पर सफाई देते हुए कहा कि उनके कहने का वो मतलब नहीं है, जो निकाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी का भी अपमान करने की कोशिश नहीं की गई है। 

एक्टर सिद्धार्थ के विवादित कमेंट पर भड़के साइना नेहवाल के पिता, बोले- उसने देश के लिए क्या किया है
Photo Credit: Twitter

'सुरक्षित होने का दावा नहीं कर सकते अगर...'

दरअसल, साइना ने 5 जनवरी को ट्विटर पर लिखा था कि कोई भी देश खुद के सुरक्षित होने का दावा नहीं कर सकता है अगर उसके अपने प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक हो जाए। अराजकतावादियों द्वारा पीएम मोदी पर कायराना हमले की मैं कड़े शब्दों में निंदा करती हूं। साइना के इस ट्वीट पर 'रंग दे बसंती' फेम एक्टर सिद्धार्थ ने कमेंट किया, 'दुनिया की छोटी ***** चैंपियन ... ईश्वर का शुक्र है कि हमारे पास भारत के रक्षक हैं।' सिद्धार्थ के कमेंट पर साइना के पिता हरवीर सिंह नेहवाल ने भी प्रतिक्रिया दी है। 

End of Feed