Janmashtami 2022 Date, Puja Timings: कब है जन्माष्टमी का पर्व? जानें पूजा का समय और शुभ मुहूर्त, श्रीकृष्ण को लगाएं इन चीजों का भोग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 18, 2022, 07:14 AM IST

Krishna Janmashtami 2022 Date, Puja Timings: जन्माष्टमी का त्योहार इस साल 18 और 19 अगस्त दोनों ही दिन मनाई जाएगी। भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद पाने के लिए जन्माष्टमी का दिन बेहद खास होता है। जानते हैं जन्माष्टमी पूजा के शुभ मुहूर्त और भोग के बारे में।

google

Janmashtami 2022 Date Time and Bhog: जन्माष्टमी का पर्व हिंदू कैलेंडर के अनुसार कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। पौराणिक मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्म रोहिणी नक्षत्र में अर्धरात्रि में हुआ था। इसलिए इस दिन भगवान श्री कृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा अर्चना करने का विधान है। इस बार जन्माष्टमी पर ध्रुव और वृद्धि योग का भी संयोग भी बन रहा है। इस योग में पूजा करना फलदायी होगा। जानते हैं इस साल कब मनाई जाएगी जन्माष्टमी और पूजा के लिए क्या है शुभ मुहूर्त। साथ ही जानते हैं जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण को लगाए जाने वाले स्पेशल भोग के बारे में।

कब है जन्माष्टमी: इस साल जन्माष्टमी की तिथि को लेकर लोगों के बीच मतभेद है। जन्माष्टमी की तिथि 18 अगस्त और 19 अगस्त दो दिन बताई जा रही है। कुछ ज्योतिष जानकारों के अनुसार 19 अगस्त को पूरे दिन अष्टमी तिथि रहेगी। उदयातिथि मान्य होने के कारण 19 अगस्त को जन्माष्टमी मनाई जाएगी। वहीं पंचांग के अनुसार 18 अगस्त रात्रि 09:21 से अष्टमी तिथि शुरू हो जाएगी। ध्रुव और वृद्धि योग भी इसी दिन बन रहा है। ऐसे में 18 अगस्त को जन्माष्टमी का व्रत रखना शुभ होगा। इन्हीं मतभेदों के कारण ही जन्माष्टमी 18 और 19 अगस्त दोनों ही दिन मनाई जाएगी। वैष्णव संप्रदाय और स्मार्त संप्रदाय के लोगों द्वारा जन्माष्टमी भी अलग-अलग दिन मनाई जाएगी।

End of Feed