LIVE

Sarkari Naukri: Railway, एसएससी, यूजीसी समेत विभिन्न सेक्टर्स में नौकरियों की बहार

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Jul 20, 2022, 14:07 IST

क्या आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, या फिर सरकारी जॉब्स के ​साथ साथ एजुकेशन जगत की हर खबर जैसे नोटिफिकेशन, एडमिट कार्ड, आंसर की और प्रतियोगी परीक्षाओं के रिजल्ट से रूबरू रहना चाहते हैं, तो यहां विजिट करते रहें, क्योंकि यहां आज की सरकारी नौकरी के साथ प्रतियोगिता परीक्षा से जुड़े जरूरी फैक्ट को कवर किया जाता है। आप चाहें 10वीं पास हों या स्नातक या परास्नातक सभी के लिहाज से नौकरियों की जानकारी यहां दी जा रही है।

Sarkari Naukri: Railway, एसएससी, यूजीसी समेत विभिन्न सेक्टर्स में नौकरियों की बहार

सरकारी नौकरी सेक्टर में इस समय काफी अपडेट आ रहे हैं, IBPS RRB Clerk 2022 एडमिट कार्ड आ गया है, आरआरबी ग्रप डी परीक्षा का एडमिट कार्ड आना बाकी है। जेईई सेशन 1 के लिए रिजल्ट आ गया है जबकि सेशन 2 के लिए नोटिफिकेशन और एडमिट कार्ड आना बाकी है। नवोदय विद्यालय समिति में 1600 से ज्यादा पदों पर भर्ती चल रही है, जबकि Delhi Police Driver Recruitment के लिए अभी आवेदन विंडों खुली हुई है। RSMSSB VDO Mains और सीयूईटी परीक्षा का रिजल्ट आना है।

Sarkari Naukri Today LIVE: Check here all Latest Government Jobs Vacancy, Result, Admit Card Notification

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा और उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए भी नोटिफिकेशन व एडमिट कार्ड आना है। इसके अलावा अग्नीवीर योजना के तहत जल सेना, थल सेना व वायु सेना में भी नौकरी के अपडेट आने हैं। यही नहीं, इधर एक दो दिन में राजस्थान एलिजिबिलिटी एग्जामिनेशन फॉर टीचर के लिए भी एडमिट कार्ड आना है।

REET 2022 Admit Card Download Link | CBSE 10th 12th Result 2022 Direct Link

JUL 20, 2022 13:47 IST

Sarkari Result 2022 - एनटीपीसी लिमिटेड में नौकरी

नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन प्राइवेट लिमिटेड, एनटीपीसी, कार्यकारी आरई-सिविल, कार्यकारी आरई-इलेक्ट्रिकल, कार्यकारी आरई-स्विचयार्ड, कार्यकारी आरई-हाइड्रोजन और कई अन्य पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आमंत्रित कर रहा है। अधिसूचना वेबसाइट ntpc.co.in और careers.ntpc.co.in पर भी जारी की गई है। एनटीपीसी भर्ती 2022 फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई, 2022 है।

JUL 20, 2022 13:25 IST

Sarkari Result 2022 - एम्स ने मंगाए आवेदन

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), कल्याणी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रोफेसर, अतिरिक्त प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर सहित 89 ग्रुप ए पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 21 अगस्त 2022 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।

JUL 20, 2022 12:35 IST

Sarkari Result 2022 - गार्डन रीच शिपबिल्डर्स में नौकरी

गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (जीआरएसई) ने तकनीशियन, पर्यवेक्षक और अन्य सहित विभिन्न 58 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 28 जुलाई 2022 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।

JUL 20, 2022 11:53 IST

Sarkari Result 2022 - फार्मासिस्ट व अन्य पदों पर मौका

सेंट्रल काउंसिल फॉर रिसर्च इन आयुर्वेदिक साइंसेज (CCRAS) ने फार्मासिस्ट, रिसर्च ऑफिसर (आयुर्वेद), पंचकर्म तकनीशियन और रिसर्च ऑफिसर (सूचना प्रौद्योगिकी) सहित 38 पदों के लिए अधिसूचना जारी की है। कुछ शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार इन पदों के लिए 14 अगस्त 2022 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते है।

JUL 20, 2022 11:36 IST

Sarkari Naukri Live - आईसीएआई फाउंडेशन कोर्स पंजीकरण की तारीख बढ़ी

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, आईसीएआई फाउंडेशन कोर्स पंजीकरण 2022 ने अब पंजीकरण की तारीख 14 अगस्त तक बढ़ा दी है। आईसीएआई ने दिसंबर सत्र के लिए तारीख बढ़ाने की घोषणा की है। कक्षा 12 के परिणामों की घोषणा में देरी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया। जो छात्र इस अवसर से चूक गए हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे किसी भी देरी से पहले अभी आवेदन करें।

JUL 20, 2022 11:10 IST

Sarkari Naukri 2022 - भारतीय वायु सेना अग्निपथ भर्ती 2022

भारतीय वायु सेना को भारतीय वायु सेना अग्निपथ भर्ती 2022 के तहत अग्निवीर वायु पद के लिए 7.5 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। IAF ने 20 जून 2022 को अग्निवीर वायु सेवन 01/2022 बैच में योग्य पुरुष उम्मीदवारों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की थी। 24 जून से 5 जुलाई 2022 तक अविवाहित पुरुष भारतीय नागरिकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे।
 

JUL 20, 2022 10:39 IST

इंजीनियरिंग कॉलेजों को किया जाएगा अपग्रेड

कर्नाटक के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ सी एन अश्वथ नारायण ने कहा कि राज्य के 14 सरकारी कॉलेजों सहित 30 इंजीनियरिंग कॉलेजों को रीजनल इकोसिस्टम फॉर टेक्निकल एक्सीलेंस (आरईटीई) के लिए चुना गया है। मंत्री का कहना है कि 'रीजनल इकोसिस्टम फॉर टेक्निकल एक्सीलेंस' का उद्देश्य राज्य भर के चुनिंदा इंजीनियरिंग कॉलेजों को पांच साल में वैश्विक स्तर के तकनीकी कॉलेजों के रूप में अपग्रेड करना है।

JUL 20, 2022 09:56 IST

Sarkari Result Live - दिल्ली में फायर ऑपरेटर की भर्ती

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर फायर ऑपरेटर के पद के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए लिंक जारी किया। जिन उम्मीदवारों ने DSSSB फायर ऑपरेटर परीक्षा 2022 के लिए फॉर्म भरा था, वे अब अपना एडमिट कार्ड एक्सेस कर सकते हैं।

JUL 20, 2022 09:43 IST

Sarkari Result Live - ईएसआईसी भर्ती 2022

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) सामाजिक सुरक्षा अधिकारी/ प्रबंधक ग्रेड-II/ अधीक्षक के पद को नियमित आधार पर भरने के लिए पात्र भारतीय नागरिकों के लिए 23 जुलाई 2022 को ईएसआईसी एसएसओ 2022 चरण -2 मुख्य परीक्षा आयोजित करेगा। ईएसआईसी में सीधी भर्ती। ESIC SSO Admit Card 2022 डाउनलोड करने का लिंक 23 जुलाई को बंद हो जाएगा।

JUL 20, 2022 08:52 IST

Sarkari Result 2022 -उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती अपडेट

यूपी पुलिस या उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने एएसआई और पीएसआई पदों के लिए डीवी और पीएसआई राउंड में चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी की है। उम्मीदवार यूपीपीआरपीबी एएसआई डीवी पीएसटी परिणाम यूपी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट यानी uppbpb.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

JUL 20, 2022 08:39 IST

Sarkari Naukri 2022 - एपीएससी का नोटिफिकेशन जारी

असम लोक सेवा आयोग (एपीएससी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सहायक मृदा संरक्षण अधिकारी के पद के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट / एडमिट कार्ड अपडेट जारी किया है। आयोग 06/07 अगस्त 2022 को मृदा संरक्षण विभाग के तहत सहायक मृदा संरक्षण अधिकारी के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट आयोजित करेगा।

JUL 20, 2022 08:05 IST

Sarkari Result 2022 - बीपीएससी प्रधान शिक्षक परीक्षा 2022

बिहार लोक सेवा आयोग ने बीपीएससी प्रधान शिक्षक परीक्षा 2022 को स्थगित करने के संबंध में एक आधिकारिक सूचना जारी की। बीपीएससी प्रधान शिक्षक परीक्षा 2022 के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार ध्यान दें कि 28 जुलाई, 2022 को आयोजित होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी गई है।

JUL 20, 2022 07:46 IST

Sarkari Result 2022 - बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती 2022

बैंक ऑफ बड़ौदा ने सीए स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पद के लिए उम्मीदवारों को आमंत्रित किया है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने उसी के संबंध में एक अधिसूचना जारी की है और आवेदन प्रक्रिया 29 जून, 2022 से शुरू हुई है। आज, 19 जुलाई, 2022 आवेदन के ऑनलाइन पंजीकरण और शुल्क के भुगतान की अंतिम तिथि है।

JUL 20, 2022 07:03 IST

Sarkari Result 2022 - एमपीएससी ने जारी किए अंक

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग, एमपीएससी (Maharashtra Public Service Commission, MPSC) ने 30 अप्रैल, 2022 को एमपीएससी तकनीकी सेवा परीक्षा 2022 आयोजित की थी, उम्मीदवार जो एमपीएससी तकनीकी सेवा परीक्षा 2022 के लिए उपस्थित हुए, वे आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर जारी अंकों की जांच कर सकते हैं।

JUL 20, 2022 06:33 IST

Sarkari Result Live - APPSC भर्ती 2022

अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग, APPSC भर्ती 2022 25 लेक्चरर पद के लिए अधिसूचना जारी की गई है। APPSC भर्ती 2022 आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट--appsc.gov.in पर उपलब्ध हैं। APPSC भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अगस्त, 2022 शाम 4 बजे तक है।

JUL 20, 2022 00:08 IST

Sarkari Result 2022 - यूपीटीईटी के लिए नोटिफिकेशन

उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षक की नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग अपने यहां पर यूपीटीईटी के लिए नोटिफिकेशन जारी करने वाला है। नोटिफिकशन जारी होने के तुरंत बाद आवेदन के लिए लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार updeled.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे।

JUL 19, 2022 23:43 IST

Sarkari Result 2022 Live - निकली बंपर भर्ती

बेरोजगारी के दौर में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में बंपर भर्ती निकलने वाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में बंपर भर्ती निकलने वाली है। हालांकि इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

JUL 19, 2022 23:22 IST

Sarkari Result 2022 - हेल्थ ऑफिसर के पदों पर भर्ती

यूपी में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल हेल्थ मिशन ने कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के पदों बर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

JUL 19, 2022 22:56 IST

Sarkari Result 2022 - प्रोफेसर के पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश के विश्ववविद्यालयों में प्रोफेसर की सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से प्रोफेसर के रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार UPHSEC की आधिकारिक वेबसाइट uphsec.org पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

JUL 19, 2022 22:31 IST

Sarkari Result 2022 - डेंटल कॉर्प्स के पदों पर भर्ती

आर्मी में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय सेना ने अपने यहां पर डेंटल कॉर्प्स के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से डेंटल कॉर्प्स के पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

JUL 19, 2022 22:06 IST

Sarkari Result 2022 Live - असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर भर्ती

कृषि और ग्रामीण विकास राष्ट्रीय बैंक में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। नाबार्ड ने असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है, इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से असिस्टेंट मैनेजर की रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे। 

JUL 19, 2022 21:38 IST

Sarkari Result 2022 Today - लाइनमैन के पदों पर भर्ती

पंजाब सरकार के बिजली विभाग में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। पंजाब सरकारी से बिजली विभाग में लाइनमैन के पदों पर बंपर भर्ती निकली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से लाइनमैन की रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

JUL 19, 2022 21:22 IST

Sarkari Result 2022 - सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती

आईटीबीपी में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने अपने यहां पर सब इंस्पेक्टर के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आईटीबीपी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। 

JUL 19, 2022 20:56 IST

Sarkari Result 2022 Today - पुलिस व फायरमैन के पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश सरकार मे ंपुलिस की सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड जल्द ही कांस्टेबल व फायरमैन के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करने वाला है, इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल व फायरमैन की रिक्तियों को भरा जाएगा। हालांकि अभी इससे संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआहै, अधिसूचना जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित किया जाएगा।

JUL 19, 2022 20:16 IST

Sarkari Result 2022 - सीटीईटी 2022 नोटिफिकेशन

सीटीईटी 2022 नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड एक से दो दिन के भीतर केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर सकता है। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

JUL 19, 2022 20:03 IST

Sarkari Result 2022 - रीट अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सूचना

बता दें राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड रीट परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र डाक के माध्यम से घर नहीं भेजा जाएगा, अभ्यर्थी ऑनलाइन ही अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.com पर जाएं। होमपेज पर जाकर REET Admit Card 2022 लिंक पर क्लिक करें। यहां अपना लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें। प्रवेश पत्र आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

JUL 19, 2022 19:44 IST

CBSE Board Result 2022 - सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2022

सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्र लगातार अपने रिजल्ट को लेकर गूगल पर सर्च कर रहे हैं, बता दें बोर्ड ने अभी रिजल्ट से संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। अधिसूचना जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित किया जाएगा। छात्र सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbseresults.nic.in या parikshasangam.cbse.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

JUL 19, 2022 19:27 IST

Sarkari Result 2022 - इन विभागों में बंपर भर्ती

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में बंपर भर्ती निकलने वाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से राज्य व केंद्र के विभिन्न मंत्रालयों व विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। हालांकि अभी इससे संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। अधिसूचना जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा।

JUL 19, 2022 19:17 IST

SSC Delhi Police Head Constable Exam 2022: दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल परीक्षा में आया बड़ा बदलाव

कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल के 835 पदों पर भर्तियां पहले ही जारी कर दी हैं। अब इन भर्तियों से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल इस भर्ती के लिए अब पहले चरण की परीक्षा सितंबर के बजाए अक्टूबर में आयोजित की जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन 16 जून तक समाप्त किए गए थे।

JUL 19, 2022 18:58 IST

Indian Army Recruitment 2022: जानें शैक्षणिक योग्यता

इस भर्तियों के लिए अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 12वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही कंप्यूटर पर अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट या हिन्दी में 30 शब्द प्रति मिनट की न्यूनतम गति होना भी आवश्यक है।

JUL 19, 2022 18:45 IST

Indian Army Recruitment 2022: चेक करें आयु सीमा

इन भर्तियों के लिए अप्लाई करने से पहले उम्मीदवारों को आवेदन करने की आयु सीमा चेक कर लेनी चाहिए। उम्मीदवार की न्यूनतन आयु 18 साल और अधिकतम उम्र 25 साल होनी चाहिए।

JUL 19, 2022 18:36 IST

Indian Army LDC Recruitment 2022: आर्मी एयर डिफेंस सेंटर में जारी हुई भर्तियां

आर्मी एयर डिफेंस सेंटर भर्ती ने 16 जुलाई से 22 जुलाई 2022 में लोअर डिवीजन क्लर्क, LDC के पद पर भर्तियां जारी कर दी है। 12वीं पास उम्मीदवार आर्मी एयर डिफेंस सेंटर भर्ती 2022 के लिए आवेदन कर सकते हैं।

JUL 19, 2022 18:01 IST

PSPCL Recruitment 2022: आधिकारिक वेबसाइट पर करें अप्लाई

इच्छुक उम्मीदवार पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट pspcl.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। छात्रों को आवेदन की अंतिम डेट तक आवेदन कर देना चाहिए। 

JUL 19, 2022 17:27 IST

PSPCL Recruitment 2022: ऐसे करें अप्लाई

सबसे पहले पीएसपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट pspcl.in पर जाएं। 
अब ‘करियर’ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें। 
अब अपनी जानकारी डालें और डाक्यूमेंट्स को अपलोड करना होगा. 
सबमिट कर आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट अपने पास रख लें। 

JUL 19, 2022 16:58 IST

PSPCL Recruitment 2022: क्या है आवेदन शुल्क?

इस परीक्षा के लिए आवेदन जमा करने के लिए शुल्क के रूप में उम्मीदवारों से 944 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। इसके अलावा SC और PWD के उम्मीदवारों को 590 रुपये शुल्क के रूप में देने होंगे। 

JUL 19, 2022 16:31 IST

Government Job Vacancy 2022: PSPCL ने असिस्टेंट लाइनमैन के 1690 पदों पर जारी की वैकेंसी

पंजाब स्टेट पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड, PSPCL ने असिस्टेंट लाइनमैन के 1690 पदों पर वैकेंसी जारी कर दी है। इन भर्तियों को लेकर जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जारी अधिसूचना के अनुसार 31 जुलाई 2022 से उम्मीदवार इन भर्तियों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। 

JUL 19, 2022 15:55 IST

UP Police Vacancy 2022: वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने दी जानकारी

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने ट्वीट कर यह जानकारी शेयर की है कि यूपी पुलिस में जल्द ही 40 हजार पदों पर भर्ती जारी की जाएगाी। वहीं इन भर्तियों के लिए चयन बोर्ड से भी मंजूरी मिल गई है

JUL 19, 2022 15:25 IST

UP Police Vacancy 2022: यूपी पुलिस में होगी 40 हजार पदों पर भर्तियां

उत्तर प्रदेश पुलिस में शामिल होने के लिए तैयरी करने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी सामने आ रही है। यूपी पुलिस में 40 हजार पदों पर भर्ती जल्द ही जारी होने वाली है।

JUL 19, 2022 14:47 IST

UP NHM Recruitment 2022: कुल कितने पदों पर होगा सिलेक्शन

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत PHN ट्यूटर के कुल 190 रिक्तियों पर उम्मीदवारों का चयन होना है। इन पदों पर जो उम्मीदवार चुने जाएंगे उन्हें 35000 रुपए प्रति महीने का वेतन दिया जाएगा।

JUL 19, 2022 14:23 IST

UP NHM Recruitment 2022: स्वास्थ्य विभाग में जारी हुई बंपर वैकेंसी

उत्तर प्रदेश में पब्लिक हेल्थ नर्स  PHN ने  कई पदों पर अस्थाई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इ्च्छुक उम्मीदवार 6 जुलाई से 20 जुलाई 2022 तक इन जॉब्स के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

JUL 19, 2022 13:49 IST

HPSC ADO Recruitment 2022: 35,400 से 1,12,400 तक मिलेगी सैलेरी

 उम्मीदवार अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम से हरियाणा लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर जमा कर सकते हैं। बता दें कि परीक्षा के बाद चुने गए उम्मीदवारों को लेवल-6 के तहत 35,400 से 1,12,400 तक का वेतन दिया जाएगा। 

JUL 19, 2022 13:17 IST

HPSC ADO Recruitment 2022: ADO के तहत जारी हुई 700 भर्तियां

हरियाणा लोक सेवा आयोग ने कृषि विकास अधिकारी ADO, भर्ती के तहत कुल 700 रिक्त पदों पर भर्तियां जारी कर दी हैं। हालांकि उम्मदीवार कृपया ध्यान दें कि इन भर्तियों के लिए आवेदन करने की आखिरी डेट आज 19 जुलाई 2022 है। 

JUL 19, 2022 12:43 IST

UKPCS Admit Card 2022: एडमिट कार्ड पर मेंशन है यह अहम जानकारी

बता दें कि एडमिट कार्ड पर उम्मीदवारों को अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा समय और परीक्षा से जुड़े अहम गाइड लाइन मेंशन की गई हैं। सभी उम्मीदवारों को इन सभी गाइड लाइन को फॉलो करना चाहिए। 

JUL 19, 2022 12:12 IST

UKPSC Admit Card 2022: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

-आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.gov.in पर जाएं।
-होम पेज पर न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
-इसके बाद अपने लॉगिन विवरण सबमिट करें।
-अब एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। 
-भविष्य के लिए इसे डाउनलोड कर लें। 

JUL 19, 2022 11:40 IST

UKPSC Admit Card: राज्य न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड हुआ जारी

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने राज्य न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी हो गया है। प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने का लिंक उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.gov.in पर उपलब्ध है। उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। 

JUL 19, 2022 11:07 IST

Delhi Police Vacancy 2022: 29 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

दिल्ली पुसिल की इन भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया की 8 जुलाई 2022 से ही शुरू की जा चुकी है। वहीं 29 जुलाई तक आवेदन जारी रहेगी। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह जल्द से जल्द अपना आवेदन जमा कर दें। 

JUL 19, 2022 10:37 IST

Delhi Police Vacancy 2022: दिल्ली पुलिस में जारी हुई बंपर वैकेंसी

 कर्मचारी चयन आयोग, SSC ने दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल और हेड कॉन्स्टेबल के सैकड़ों पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए हेड कॉन्स्टेबल असिस्टेंट वायरलेस ऑपरेटर AWO और हेड कॉन्स्टेबल टेली प्रिंटर ऑपरेटर TPO के  कुल 857 पदों पर भर्ती होनी है। तथा कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) के 1411 पदों पर युवाओं का चयन किया जाएगा।

JUL 19, 2022 10:08 IST

Sarkari Result 2022 - उच्च न्यायालय भर्ती के लिए आंसर की जारी

मध्य प्रदेश के उच्च न्यायालय ने 16-07-2022 को आयोजित आशुलिपिक (उच्च न्यायालय) परीक्षा-2021 के पद के लिए ऑनलाइन परीक्षा की मॉडल उत्तर कुंजी जारी की है। स्टेनोग्राफर (उच्च न्यायालय) पद के लिए लिखित ऑनलाइन परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- mphc.gov.in से मॉडल उत्तर कुंजी 2022 डाउनलोड कर सकते हैं।

JUL 19, 2022 09:40 IST

Sarkari Result 2022 - इग्नू ने बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तिथि

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, इग्नू जुलाई सत्र पुन: पंजीकरण 2022 को 31 जुलाई, 2022 तक बढ़ा दिया गया है। इग्नू ने सोमवार, 18 जुलाई को ट्विटर के माध्यम से विस्तारित तिथि को अधिसूचित किया। जो आवेदक जुलाई सत्र के लिए नामांकन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जा सकते हैं।
 

JUL 19, 2022 09:02 IST

Sarkari Result 2022 - जारी हो गया TS ICET हॉल टिकट

तेलंगाना स्टेट इंटीग्रेटेड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट, TS ICET हॉल टिकट 2022 18 जुलाई, 2022 को ऑनलाइन जारी किया गया। काकतीय विश्वविद्यालय, वारंगल ने तेलंगाना स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन, TSCHE की ओर से ICET हॉल टिकट 2022 जारी किया है। उम्मीदवार टीएस आईसीईटी प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट -icet.tsche.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

JUL 19, 2022 08:42 IST

Sarkari Result 2022 - वेतन स्तर 2 और 5 के लिए परिणाम जारी

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने वेतन स्तर 2 और 5 के लिए गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी (एनटीपीसी) कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) या आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2, 2019 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा लिखी थी, वे आरआरबी की वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड करें।

JUL 19, 2022 07:58 IST

JIPMER भर्ती अधिसूचना 2022

जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, JIPMER भर्ती अधिसूचना 2022 139 रिक्तियों के लिए जारी की गई है। उम्मीदवार जो JIPMER के साथ नर्सिंग ऑफिसर और अन्य ग्रुप बी, सी पदों के रूप में काम करना चाहते हैं, वे अपनी पात्रता की जांच कर सकते हैं और आधिकारिक वेबसाइट- jipmer.edu.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 21 जुलाई, 2022 से शुरू होगी और 11 अगस्त, 2022 तक जारी रहेगी।

JUL 19, 2022 07:17 IST

Sarkari Naukri 2022 - केंद्रीय विश्वविद्यालयों में 6,500 पद खाली

शिक्षा मंत्रालय (एमओई) के आंकड़ों के अनुसार, देश भर के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में 6,500 से अधिक संकाय पद खाली हैं, जिनमें से अधिकांश दिल्ली विश्वविद्यालय में हैं, इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय, बीएचयू और एएमयू हैं। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष सरकार ने सोमवार को लोकसभा में यह डाटा साझा किया।

JUL 19, 2022 06:47 IST

Sarkari Naukri Live -जारी हो गया यूकेपीएससी मेन्स एडमिट कार्ड

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, यूकेपीएससी मेन्स एडमिट कार्ड 2022 जारी! यूकेपीएससी ने न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के लिए 18 जुलाई, 2022 को मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट--psc.uk.gov से एडमिट कार्ड की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।

JUL 18, 2022 23:47 IST

Sarkari Result 2022 - शैक्षणिक योग्यता

आईटीबीपी के इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए एक बार आधिकारिक वेबसाइट पर जरूर विजिट करें। यहां आपको भर्ती प्रक्रिया से संबंधित संपूर्ण जानकारी दी जाएगी।

JUL 18, 2022 23:22 IST

Sarkari Result 2022 Today - आईटीबीपी में भर्ती

आईटीबीपी में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल ने सब इंस्पेक्टर के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से सब इंस्पेक्टर के पदों की रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे।

JUL 18, 2022 23:01 IST

Sarkari Result 2022 - असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश के सरकारी विश्वविद्यालयों में प्रोफेसर की नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। UPHSEC ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है, इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती की जाएगी।

JUL 18, 2022 22:33 IST

Sarkari Result 2022 - पुलिस विभाग में निकलने वाली है भर्ती

उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड जल्द ही कांस्टेबल व फायरमैन के पदों पर बंपर भर्ती निकालने वाला है। हालांकि बोर्ड ने अभी रिजल्ट से संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। अधिसूचना जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित किया जाएगा।

JUL 18, 2022 21:57 IST

Sarkari Result 2022 - महत्वपूर्ण जानकारी

बिना सीटेट क्वालीफाई किए उम्मीदवार नवोदय विद्यालय या केंद्रीय विद्यालय के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं। बता दें सीटेट की वैधता अब 7 दिनों से बढ़ाकर लाइफटाइम कर दी गई है।

JUL 18, 2022 21:27 IST

Sarkari Result 2022 Today - सीटेट नोटिफिकेशन 2022

सीबीएसई के सरकारी स्कूलों में शिक्षक की नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही केंद्रीय पात्रता परीक्षा 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी करने वाली है। कयास लगाया जा रहा है कि 25 जुलाई 2022 तक अधिसूचना जारी कर दिया जाएगा। नोटिफिकेशन जारी होने ही छात्र यहां आवेदन कर सकेंगे।

JUL 18, 2022 21:06 IST

Sarkari Result 2022 Live - ग्रुप सी के पदों पर भर्ती

हरियाणा सरकारी में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ग्रुप सी के पदों पर भर्ती निकालने वाला है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से हरियाणा के बोर्ड, निगमों व विश्वविद्यालयों के ग्रुप सी के पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

JUL 18, 2022 20:48 IST

Sarkari Result 2022 - सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट

सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्रों के रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। हाल ही में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं के रिजल्ट में देरी नहीं की जाएगी, परीक्षा परिणाम समय से जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा की समाप्ति के बाद कॉपियों का मूल्यांकन करने के लिए बोर्ड को 45 दिनों का समय दिया गया था। इससे साफ होता है कि जल्द ही रिजल्ट जारी करने वाला है। 

JUL 18, 2022 20:26 IST

Sarkari Result 2022 - इन विभागों में होगी भर्ती

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में बंपर भर्ती निकलने वाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों व विभागों में रिक्तियों को भरा जाएगा। हालांकि बोर्ड ने इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

JUL 18, 2022 20:08 IST

DRDO Recruitment 2022: ये है आयुसीमा

साइंटिस्ट बी के पदों पर आवेदन करने के लिए आयु सीमा- 28 साल
डीएसटी के पदों पर आवेदन करने के लिए आयु सीमा- 35 साल
एडीए के पदों पर आवेदन करने के लिए आयु सीमा- 30 साल

JUL 18, 2022 19:39 IST

DRDO Recruitment 2022: 630 पदों पर जारी की भर्तियां

DRDO ने कुल 630 पदों पर भर्तियां जारी कर दी हैं। 
साइंटिस्ट बी- 579 पद
डीएसटी- 8 पद
एडीए- 43 

JUL 18, 2022 19:09 IST

DRDO Recruitment 2022: DRDO ने साइंटिस्ट बी पदों पर जारी की भर्तियां

डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन DRDO ने साइंटिस्ट बी के पदों पर भर्ती जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rac.gov.in पर जाकर अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।

JUL 18, 2022 18:37 IST

Sarkari Naukri 2022: कुल 190 पदों पर होना है चयन

तकनीशियन ग्रेड-2 के कुल 190 पदों पर भर्तियां जारी कर दी गई है। इन पदों के लिए जिन उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा उन्हें तकनीशियन यांत्रिक, विद्युत और इंस्ट्रूमेंशन के पदों पर कार्यभार संभालना होगा। 

JUL 18, 2022 18:05 IST

Sarkari Naukri 2022: कब तक जमा कर सकते हैं आवेदन

उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड की तरफ जारी की गई इन तकनीशियन ग्रेड-2 के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 12 जुलाई से जारी की जा चुकी है। उम्मीदवार कृपया ध्यान दें कि आवेदन की आखिरी तारीख 5 अगस्त, 2022 है, जिसके बाद किसी व्यक्ति के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

JUL 18, 2022 17:27 IST

Government Job Vacancy 2022: उत्तर प्रदेश विद्युत निगम में जारी हुई बंपर वैकेंसी

सरकारी नौकरी के सपने देखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड, UPRVUNL ने तकनीशियन ग्रेड-2 के पदों पर बंपर भर्तियां जारी कर दी हैं। 

JUL 18, 2022 16:57 IST

ESIC Recruitment 2022: ESIC ने जारी की 28 पदों पर वैकेंसी

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने स्पेशलिस्ट ग्रेड-II जूनियर स्केल के 28 पदों पर वैकेंसी निकाली हैं। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार कृपया ध्यान दें कि इन पदों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 जुलाई 2022 है। 

JUL 18, 2022 16:27 IST

Government Jobs Recruitment 2022: सहायक प्रोफेसर भर्ती हुई जारी

पीजीडीएवी कॉलेज, डीयू ने विभिन्न विषयों में सहायक प्रोफेसर के 85 पदों के लिए भर्ती जारी कर दी हैं। योग्य उम्मीदवार 05 अगस्त 2022 तक आवेदन जमा कर सकते हैं इसके बाद किसी भी व्यक्ति का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

JUL 18, 2022 15:42 IST

Sarkari Naukari 2022: अग्निवीर योजना के तहत भारतीय नौसेना में हो शामिल

अग्निवीर भर्ती योजना के तहत भारतीय नौसेना एमआर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 जुलाई 2022 से शुरू होने वाली है, जो उम्मीदवार के लिए 30 जुलाई तक जारी रहेगी। उम्मीदवार भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

JUL 18, 2022 14:48 IST

Sarkari Naukri Live - यूपीएससी की अपकमिंग परीक्षा देखें

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में 253 सहायक कमांडेंट (ग्रुप ए) की भर्ती के लिए पात्र भारतीय पुरुष और महिला नागरिकों के लिए 7 अगस्त 2022 को केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (एसी) परीक्षा, 2022 आयोजित करेगा। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा 07 अगस्त 2022 को आयोजित की जाएगी और इसमें दो पेपर शामिल होंगे।

JUL 18, 2022 14:37 IST

Sarkari Naukri Live - कर्मचारी राज्य बीमा निगम में नौकरी

कर्मचारी राज्य बीमा निगम, ESIC ने स्पेशलिस्ट ग्रेड II (जूनियर स्केल) के तहत एनेस्थीसिया, बायोकेमिस्ट्री और अन्य जैसे कुल 28 पदों के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।  आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट esic.nic.in पर जारी अधिसूचना के माध्यम से जाने की सलाह दी जाती है।

JUL 18, 2022 13:44 IST

Sarkari Result Live - नीट के लिए कुल 18 लाख से ज्यादा पंजीकरण

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के अनुसार, रविवार को मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट में लगभग 95 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई, और अब तक के सबसे अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे।
एनटीए के अधिकारियों ने बताया कि 18 लाख का आंकड़ा पार करते हुए कुल 18,72,329 उम्मीदवारों ने देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें से 10.64 लाख महिलाएं थीं।

JUL 18, 2022 13:10 IST

Sarkari Naukri 2022 - APSCHE एडमिट कार्ड जारी

आंध्र प्रदेश स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन (APSCHE) ने आंध्र प्रदेश इंटीग्रेटेड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (AP ICET) 2022 के एडमिट कार्ड आज (18 जुलाई) को जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - cets.apsche.ap.gov.in के माध्यम से एपी आईसीईटी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

JUL 18, 2022 12:27 IST

Sarkari Result 2022 - आरबीआई अधिकारी ग्रेड बी भर्ती अपडेट

भारतीय रिजर्व बैंक, आरबीआई ने 1 जुलाई, 2022 को आरबीआई अधिकारी ग्रेड बी डीआर-डीईपीआर, डीएसआईएम चरण 1 परीक्षा 2022 आयोजित की और इसके परिणाम अब आधिकारिक तौर पर भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा घोषित किए गए हैं। केवल वे उम्मीदवार जिनके रोल नंबर शॉर्टलिस्ट किए गए हैं, वे RBI अधिकारी ग्रेड B DR-DEPR और DR-DSIM चरण II परीक्षा 2022 के लिए उपस्थित होंगे।

JUL 18, 2022 11:42 IST

Sarkari Naukri 2022 - नाबार्ड में नौकरी का मौका

नेशनल बैंक फॉर रूरल एंड एग्रीकल्चरल डेवलपमेंट बैंक, नाबार्ड ने ग्रेड ए में सहायक प्रबंधक के पद के लिए एक अधिसूचना जारी की थी, जिसमें उम्मीदवारों को पद के लिए आवेदन करने के लिए आमंत्रित किया गया था। पद के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है।

JUL 18, 2022 11:03 IST

Sarkari Result Live - भारत डायनेमिक्स लिमिटेड भर्ती 2022

भारत डायनेमिक्स लिमिटेड, बीडीएल, विभिन्न प्रबंधकीय पदों जैसे कि महाप्रबंधक, वरिष्ठ प्रबंधक और अन्य के लिए उम्मीदवारों की भर्ती कर रहा है। आवेदन प्रक्रिया 16 जुलाई, 2022 को आधिकारिक वेबसाइट bdl-india.in पर शुरू हुई थी। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन पत्र भर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 16 अगस्त 2022 रात 11 बजे तक है।

JUL 18, 2022 10:43 IST

Sarkari Result 2022 - सहायक प्रोफेसर की होगी भर्ती

पीजीडीएवी कॉलेज, डीयू ने विभिन्न विषयों में सहायक प्रोफेसर के 85 पद के लिए रोजगार समाचार (16 जुलाई 2022 से 22 जुलाई 2022 तक) जारी किया है। योग्य उम्मीदवार 05 अगस्त 2022 तक या उससे पहले पद पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 05 अगस्त 2022 है।

JUL 18, 2022 10:15 IST

Sarkari Result 2022 - CCRAS ने जारी की विज्ञप्ति

सेंट्रल काउंसिल फॉर रिसर्च इन आयुर्वेदिक साइंसेज (CCRAS) ने रिसर्च ऑफिसर, फार्मासिस्ट और अन्य के 38 पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। उम्मीदवार 14 अगस्त 2022 तक या उससे पहले इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। जारी किए गए कुल 38 पदों में से फार्मासिस्ट के लिए 25, अनुसंधान अधिकारी (आयुर्वेद) के 4, पंचकर्म तकनीशियन के 08 और अनुसंधान अधिकारी (सूचना प्रौद्योगिकी) का 01 पद शामिल है।

JUL 18, 2022 09:44 IST

Sarkari Result 2022 - सीजीपीएससी का नया अपडेट जारी

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने बॉयलर इंस्पेक्टर, होम्योपैथी मेडिकल ऑफिसर, डेंटल सर्जन और सहायक क्षत्रिय प्रिवाहन अधिकारी और परिवहन उप निदेशक (टेक) सहित विभिन्न पदों के लिए मॉडल उत्तर कुंजी जारी की है। उम्मीदवार psc.cg.gov.in से आंसर की चेक कर सकते हैं।

JUL 18, 2022 09:17 IST

Sarkari Result Live - घोषित हुआ सिडबी ग्रेड ए परिणाम 2022

भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक, सिडबी ने सहायक प्रबंधक के पद के लिए सिडबी ग्रेड ए परिणाम 2022 घोषित किया है। उम्मीदवार जो अप्रैल में ग्रेड ए अधिकारियों के लिए भर्ती परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट sidbi.in से अपना परिणाम, अंक और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

JUL 18, 2022 08:47 IST

Sarkari Result Live - AAI एडमिट कार्ड जल्द

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, AAI द्वारा AAI ATC एडमिट कार्ड 2022 जल्द ही जारी करने की उम्मीद है। रिपोर्टों के अनुसार, एयर ट्रैफिक कंट्रोल, एटीसी भर्ती परीक्षा के लिए एएआई एडमिट कार्ड इस सप्ताह आधिकारिक वेबसाइट – aai.aero पर जारी होने की उम्मीद है।

JUL 18, 2022 08:34 IST

Sarkari Result Live - इंडियन कोस्ट गार्ड में नौकरी

इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) ने CGEPT-02/2022 के तहत नविक (GD), नाविक (DB) और यांत्रिक के पद के लिए स्टेज 2 का परिणाम जारी किया है। उम्मीदवार आईसीजी की आधिकारिक वेबसाइट (joinindiancoastguard.cdac.in) पर जाकर तटरक्षक सीजीईपीटी परिणाम 2022 डाउनलोड कर सकते हैं।

JUL 18, 2022 08:02 IST

Sarkari Result 2022 - रेलवे भर्ती बोर्ड का नया नोटिफिकेशन जारी

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (सीबीएटी) के संबंध में एक नोटिस अपलोड किया है। नोटिस के अनुसार, आरआरबी एनटीपीसी सीबीएटी 30 जुलाई 2022 को आयोजित किया जाएगा और छात्र परीक्षा शहर और तारीख की जांच कर सकते हैं और 20 जुलाई 2022 तक आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइटों से यात्रा पास (एससी / एसटी उम्मीदवारों के लिए) डाउनलोड कर सकते हैं।

JUL 18, 2022 07:45 IST

SSC CGL 2020 के लिए इस दिन होगा स्किल टेस्ट

कर्मचारी चयन आयोग, एसएससी, एसएससी संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा 2020 आयोजित करने वाला है। यह पूरे देश में होने वाली एक कौशल परीक्षा होगी। आयोग ने कौशल परीक्षा परीक्षा की तारीखों की घोषणा की दी है, परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार ध्यान दें, कि परीक्षा दो दिनों, 4 अगस्त, 2022 और 5 अगस्त, 2022 को निर्धारित है।

JUL 18, 2022 07:14 IST

Sarkari Naukri Live - शिपिंग कॉर्पोरेशन में नौकरी

शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एससीआई) ने रोजगार समाचार पत्र (14 जुलाई से 22 जुलाई 2022) में सहायक प्रबंधक के पद पर भर्ती के लिए अधिसूचना निकाली है। कुल 46 पदों को भरा जाएगा, पदों के नाम व अन्य जानकारी के लिए secl-cil.in पर जाएं। उम्मीदवार 16 जुलाई से 16 अगस्त 2022 तक secl-cil.in पर ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन जमा कर सकते हैं।

JUL 18, 2022 07:14 IST

Sarkari Naukri 2022 - जारी हुआ आईबीपीएस का नया एडमिट कार्ड 

बैंकिंग कार्मिक संस्थान (आईबीपीएस) ने 16 जुलाई 2022 को आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क 2022 भर्ती के लिए 7 से 27 जून 2022 तक आवेदन करने वाले सभी छात्रों के प्रवेश पत्र जारी किए। बता दें, Institute of Banking Personnel Selection की इस परीक्षा का आयोजन 14 अगस्त को किया जाना है।
 

JUL 18, 2022 07:14 IST

Sarkari Result Live - रिसर्च ऑफिसर, फार्मासिस्ट व अन्य पद

सेंट्रल काउंसिल फॉर रिसर्च इन आयुर्वेदिक साइंसेज (CCRAS) ने रिसर्च ऑफिसर, फार्मासिस्ट और अन्य के 38 पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 14 अगस्त 2022 तक या उससे पहले इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं।