Patna Crime: मां की शिकायत लेकर थाने पहुंचा 8 साल का बच्चा, बोला-‘मां नहीं देती खाना, मारती है’, जानिए मामला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 13, 2022, 04:56 PM IST

Bihar Viral Video: बिहार के सीतामढ़ी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें बच्चा थानाध्यक्ष से अपनी मां की शिकायत कर रहा है। बच्चे ने बताया कि, उसकी मां उसे खाना नहीं देती, मांगने पर मारती है। पुलिस ने उसे खाना खिलाया और घर वालों को हिदायत देने के बाद बच्चे को सौंप दिया।

google

Patna News: बच्चे अपनी मां से सबसे अधिक प्यार करते हैं। मां के बिना बच्चा नहीं रह पाता है लेकिन बिहार के सीतामढ़ी के एक मामले ने सभी को हैरत में डाल दिया है। मां की पिटाई और खाना नहीं देने की शिकायत लेकर 8 साल का बच्चा नगर थाने में पहुंच गया। उसने रोते हुए पुलिस को अपनी सारी बात सुनाई। मामला सीतामढ़ी शहर के चंद्रिका मार्केट गली का बताया जा रहा है।

Patna Crime: मां की शिकायत लेकर थाने पहुंचा 8 साल का बच्चा, बोला-‘मां नहीं देती खाना, मारती है’, जानिए मामला
Photo Credit: Twitter

बच्चे ने रोते हुए पुलिस से मां की शिकायत करते हुए कहा कि, मम्मी खाना नहीं बनाती है। बोलते हैं खाना बनाने के लिए तो वह नहीं बनाती है। इसी बात को लेकर मारती भी है। चौथी क्लास में पढ़ते हैं। खाना बनाने के लिए बोलने पर मारती है मेरी मम्मी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

End of Feed