Bihar की सियासत में जिन्ना की एन्ट्री, जेडीयू MLC खालिद ने Jinnah को बताया महान स्वतंत्रता सेनानी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 13, 2021, 06:56 AM IST

Jinnah controversy: हिंदुस्तान के बंटवारे के जिम्मेदार जिन्ना को लेकर यूपी से शुरू हुई बहस बिहार तक पहुंच गई है। यहां की सियासत में भी जिन्ना की एन्ट्री हो गई है। जिन्ना पर बीजेपी और जेडीयू के नेता आमने-सामने आ गए हैं।

google

पटना: यूपी में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बाद बिहार में जेडीयू के नेता भी जिन्ना (Jinnah controversy) के गुणगान करने में जुट गए हैं। जेडीयू के MLC खालिद अनवर ने जिन्ना को बड़ा स्वतंत्रता सेनानी बताया है। खालिद अनवर ने कहा कि देश की आजादी में जिन्ना की बड़ी भूमिका थी। इतना ही नहीं खालिद अनवर ने जिन्ना की तुलना देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से भी कर डाली। उन्होंने कहा कि जैसे हमारे लिए महात्मा गांधी हैं वैसे हीं पाकिस्तान के लिए जिन्ना हैं।

Bihar की सियासत में जिन्ना की एन्ट्री, जेडीयू MLC खालिद ने Jinnah को बताया महान स्वतंत्रता सेनानी

बीजेपी का पलटवार

जेडीयू MLC की तरफ से मोहम्मद अली जिन्ना को देश का बड़ा स्वतंत्रता सेनानी बताए जाने पर नीतीश सरकार में सहयोगी बीजेपी ने पलटवार किया है और कहा है कि जिन्हें जिन्ना से प्रेम है वो पाकिस्तान जाकर रह सकते हैं। नीतीश मंत्रिमंडल में बीजेपी कोटे के मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि अगर आज भी कोई जिन्ना को पसंद कर रहा है तो उनके लिए पाकिस्तान के दरवाजे खुले हैं उनका स्वागत वहीं हो सकता है। राष्ट्रीय जनता दल के नेता और राज्यसभा सदस्य मनोज झा ने जिन्ना पर बहस को 'दुर्भाग्यपूर्ण' और 'इतिहास के बारे में ज्ञान की कमी' का प्रतिबिंब बताया और कहा कि इसे लोगों का ध्यान आम मुद्दों से भटकाने के लिए लाया गया है।

End of Feed