Mumbai Flesh Trade: मुंबई के इस इलाके में स्पा सेंटर के नाम पर हो रहा था देह व्यापार, पांच आरोपी गिरफ्तार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 12, 2022, 07:10 PM IST

Mumbai Police: मुंबई में स्पा सेंटर के नाम पर चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाभोड़ किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई को अंजाम दिया है। स्पा सेंटर से देह व्यापार में संलिप्त पांच आरोपियों को पकड़ लिया गया है। पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

google

Mumbai News: मुंबई के एनएम जोशी मार्ग पर एक स्पा सेंटर पर छापेमारी कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। छह विदेशी महिलाओं को महिला पुनर्वास केंद्र भेजा गया है। बता दें कि शहर में स्पा सेंटर के नाम पर चल रहे सेक्स रैकेट के खुलासे के लिए मुंबई पुलिस ने प्लान तैयार कर लिया है। टीम बनाकर कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है। 

Mumbai Flesh Trade: मुंबई के इस इलाके में स्पा सेंटर के नाम पर हो रहा था देह व्यापार, पांच आरोपी गिरफ्तार
Photo Credit: Representative Image

पुलिस का कहना है कि कुछ स्पा सेंटर आपस में एक चेन बनाकर देह व्यापार का धंधा चला रहे हैं, इसका पुलिस की ओर से लगातार खुलासा किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार एनएम जोशी मार्ग पुलिस को जानकारी मिली थी कि लोअर परेल के एक लोकप्रिय मॉल के एक स्पा सेंटर में देह व्यापार शुरू किया गया है। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया है। 

प्रबंधक के साथ चार ग्राहक पकड़े गए

End of Feed