दोस्तों के साथ पिकनिक एंजॉय करने गया स्टूडेंट लोनावला में डूबा, लाख कोशिशों के बाद भी बचा नहीं पाए फ्रेंड्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 12, 2022, 08:18 PM IST

Mumbai Accident: मुंबई से लोनावला गया एक छात्र झरने से फिसलकर नीचे गिर गया और पानी के तेज बहाव में बह गया। अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है।

google

Mumbai Accident: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में जारी बारिश के बीच एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है। दरअसल, मुंबई से लोनावला पिकनिक के लिए पहुंचे एक छात्र के साथ बड़ा हादसा हो गया। छात्र अचानक गिदाद वॉटरफॉल में 25 फीट ऊपर से गिर गया। कहा जा रहा है कि, गिरने के बाद वह पानी के तेज बहाव में बह गया। उसकी तलाश भी की जा रही है, लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। छात्र की तलाश की जा रही है।

दोस्तों के साथ पिकनिक एंजॉय करने गया स्टूडेंट लोनावला में डूबा, लाख कोशिशों के बाद भी बचा नहीं पाए फ्रेंड्स
Photo Credit: ANI

मिली जानकारी के अनुसार, 20 वर्षीय छात्र की पहचान साहिल जगदीश सरोज के रूप में की गई है, जो मुंबई के सांताक्रूज इलाके का रहने वाला है। वह करीब 20 लोगों के ग्रुप के साथ लोनावला में पिकनिक मनाने पहुंचा था। ये ग्रुप एक प्राइवेट कंप्यूटर कोचिंग क्लास के छात्रों और शिक्षकों का था। सभी लोग भुशी बांध पहुंचे थे, जहां से पास में ही स्थित गिदाद झरने पर पैर फिसलने की वजह से वह 25 फीट नीचे गिर गया। कहा जा रहा है कि, साहिल गिरते ही पानी के तेज बहाव में बह गया।

 छात्र को ढूंढने में जुटी पुलिस

End of Feed