महानवमी के दिन CM योगी का 'कन्या पूजन', गोरक्षनाथ मंदिर के पीठाधीश्वर ने अपने हाथ से कराया भोजन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 14, 2021, 01:30 PM IST

Kanya Poojan by Yogi Adityanath : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'भारत की सनातन धर्म की परम्परा में मातृशक्ति के भाव को समाहित किया गया है। मातृशक्ति के प्रति पवित्रता का भाव हर एक के मन मे आना चाहिए।'

google

गोरखपुर : गोरक्षनाथ मंदिर के पीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को नवरात्रि के अंतिम दिन महानवमी के मौके पर विधि-विधान एवं परंपरा के अनुरूप 'कन्या पूजन' किया। मुख्यमंत्री ने भगवती दुर्गा के नौ रूप की प्रतीक कन्याओं को अपने हाथ से प्रसाद खिलाया और दान-दक्षिणा देकर उन्हें विदा किया। गोरक्षनाथ मंदिर के महंत के रूप में योगी आदित्यनाथ हर साल नवरात्र के अंतिम दिन 'कन्या पूजन' करते हैं। 

सीएम योगी ने 'कन्या पूजन' की महिमा बताई

इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि वर्ष में दो बार अवसर आता है जब हमें एहसास होता है कि मातृशक्ति का हमारी परंपरा में क्या महत्व है। उन्होंने कहा, 'मेरा सौभाग्य है कि गोरक्षपीठ की परंपरा अनुसार आज देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन हुआ।' 

End of Feed