Lucknow Flight News: हवाई सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर, अब लखनऊ से उत्तराखंड के लिए दो जून से सीधी उड़ान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 24, 2022, 03:07 PM IST

Lucknow Flight News: लखनऊ से उत्तराखंड हवाई सफर के जरिए जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। लखनऊ से उत्तराखंड के पंतनगर के लिए सीधी उड़ान शुरू होने जा रही है। यह उड़ान दो जून से शुरू होगी।

google

Lucknow Flight News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित अमौसी एयरपोर्ट से दो जून में उत्तराखंड के पंतनगर के लिए सीधी उड़ान शुरू हो रही है। यह उड़ान इंडिगो एयरलाइन की ओर से संचालित होगी, जिसका शेड्यूल जारी कर दिया गया है। सप्ताह में तीन दिन यानी मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को पंतनगर के लिए उड़ान भरी जाएगी। इसका किराया 3458 रुपये है। टिकट बुकिंग भी शुरू हो गई है। इस फ्लाइट से यात्रियों को खासी राहत हो जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सस्ती व किफायती उड़ानों की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम उड़ान शुरू की गई। 

Lucknow Flight News: हवाई सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर, अब लखनऊ से उत्तराखंड के लिए दो जून से सीधी उड़ान
Photo Credit: ANI

इसके तहत लखनऊ से इलाहाबाद, जयपुर, देहरादून आदि के लिए फ्लाइटें शुरू की गई थीं, जो बाद में अलग-अलग वजहों से बंद हो गईं। इसी क्रम में उड़ान-तीन के तहत पंतनगर के लिए फ्लाइट शुरू की जानी थी, जिसे इंडिगो लेकर आ रहा है। 

एक घंटे दस मिनट में पंतनगर एयरपोर्ट पर पहुंचेगी फ्लाइट

End of Feed