Time की दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्थानों की सूची में अहमदाबाद, केरल भी शामिल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 12, 2022, 11:50 PM IST

Time's list of world's best places:टाइम मैगजीन ने कहा कि भारत के पहले यूनेस्को विश्व धरोहर शहर अहमदाबाद में प्राचीन और आधुनिक नवाचार दोनों है, जो इसे सांस्कृतिक पर्यटन का केंद्र बनाते हैं।

google

न्यूयॉर्क: टाइम मैगजीन ने वर्ष 2022 में विश्व के सबसे 'सर्वश्रेष्ठ स्थानों' की सूची में भारत के अहमदाबाद और केरल शहरों को शामिल किया है। इन दोनों शहरों को ‘घूमने-फिरने के लिए 50 असाधारण स्थलों' के रूप में चुना है। 'टाइम' में मंगलवार को कहा कि आतिथ्य उद्योग वापस पटरी पर आ रहा है ।

Time की दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्थानों की सूची में अहमदाबाद, केरल भी शामिल

टाइम के अनुसार, इस शहर में साबरमती नदी के तट पर 36 एकड़ में बसे शांत वातावरण वाले गांधी आश्रम के साथ नवरात्रि का भी आनंद है। इस शहर में नौ दिन तक विश्व का सबसे लंबा नृत्य उत्सव मनाया जाता है।टाइम की सूची में भारत के दक्षिण-पश्चिम तट का केरल भी शामिल है। यह देश के सबसे खूबसूरत राज्यों में से है।

मैगजीन के अनुसार, शानदार समुद्र तटों और हरे-भरे 'बैकवॉटर', मंदिरों और महलों के साथ इसे सही कारणों से 'गॉड्स ओन कंट्री' कहा जाता है।

End of Feed