'योगी जी... ध्वस्त करा दीजिए हमारा अपार्टमेंट', सोसायटी में रहने वाले लोगों ने बैनर टांगकर लगाई CM से गुहार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 18, 2022, 07:43 AM IST

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में स्थित किदवई नगर ओ ब्लाक में बनवाए अपार्टमेंट (केडीए रेजीडेंसी) को गिराने के लिए वहां के निवासियों ने ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई है।

google

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित किदवई नगर का एक पोस्टर और बैनर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) की तरफ से बनाए गए अपार्टमेंट के मुख्य गेट पर लगे इस बैनर में यहां के निवासियों ने सीएम योगी आदित्यनाथ से अपार्टमेंट को गिराने की गुहार लगाई है। अब आप भी सोच रहे होंगे कि भला कोई अपने ही घर को गिराने की गुहार क्यों लगा सकता है? तो इसके पीछे की वजह हम आपको बता रहे हैं, दरअसल कानपुर के किदवई नगर स्थित केडीए रेजीडेंसी के वेलफेयर एसोसिएशन का कहना है कि उनकी बिल्डिंग में कई दरारें आ गई हैं जिससे लोगों की जान को खतरा बना हुआ है। 

'योगी जी... ध्वस्त करा दीजिए हमारा अपार्टमेंट', सोसायटी में रहने वाले लोगों ने बैनर टांगकर लगाई CM से गुहार

लोगों का आरोप

KDA यानि कानपुर विकास प्राधिकरण रेजिडेंसी सोसायटी के निवासियों का कहना है, 'अपार्टमेंट उस गुणवत्ता से नहीं बने थे जिसका हमसे वादा किया गया था। घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग किया गया है। इमारत जर्जर हो गई है और हमें इसके गिरने की आशंका है। हमारी शिकायत पर अधिकारियों ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।' लोगों ने मांग की है कि या तो इस इमारत को पूरी तरह ध्वस्त कर फिर से बनाया जाए और फिर इसकी मरम्मत की जाए। 

End of Feed