Jodhpur : जोधपुर में पुलिस इंस्पेक्टर के बेटे की 'सनक', ऑडी कार से कई लोगों को रौंदा, 1 की मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 15, 2021, 11:05 AM IST

Jodhpur audi car accident : बताया जा रहा है कि ऑडी कार को पुलिस इंस्पेक्टर जुल्फिकार अली का बेटा जैदी चला रहा था। उसके साथ उसका दोस्त अफरोज भी था। ऑडी कार पुलिस इंस्पेक्टर की बताई जा रही है।

google

जोधपुर : राजस्थान के जोधपुर में पुलिस इंस्पेक्टर के एक बेटे की 'सनक' सामने आई है। इंस्पेक्टर के इस लड़के ने अपनी तेज रफ्तार ऑडी कार से कई लोगों को कुचल दिया। यह घटना चौपासनी रोड की है। बताया जा रहा है कि ऑडी कार को पुलिस इंस्पेक्टर जुल्फिकार अली का बेटा जैदी चला रहा था। उसके साथ उसका दोस्त अफरोज भी था। ऑडी कार पुलिस इंस्पेक्टर की बताई जा रही है। जैदी ने सड़क पर अपनी तेज रफ्तार कार से कई लोगों को टक्कर मारी।

Jodhpur : जोधपुर में पुलिस इंस्पेक्टर के बेटे की 'सनक', ऑडी कार से कई लोगों को रौंदा, 1 की मौत

घायलों का हो रहा इलाज

इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। हैरान करने वाली बात है कि लोगों को टक्कर मारने के बाद भी जैदी सड़क पर अपनी कार दौड़ाता रहा।

End of Feed