Times Now Navbharat पर बोले प्रशांत किशोर- मैंने कांग्रेस ज्वॉइन करने का मन बना लिया था, लेकिन...यहां देखें इंटरव्यू

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 15, 2021, 09:16 PM IST

Prashant Kishor Times Now Navbharat: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने टाइम्स नाउ नवभारत पर नाविका कुमार से खास बातचीत की है। उनसे यूपी चुनाव से लेकर कांग्रेस और ममता बनर्जी तक पर सवाल किए गए।

google

टाइम्स नाउ नवभारत की एडिटर इन चीफ नाविका कुमार ने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर से खास बातचीत की है। उनसे 2022 में यूपी और 2024 में दिल्ली को लेकर सवाल किए गए। 2022 में यूपी में योगी की वापसी हो रही है या अखिलेश बाजी पलटने वाले हैं?  पवार और ममता में क्या डील हुई है? प्रशांत किशोर को कांग्रेस में जाने से किसने रोक दिया? पीके से बेहद तीखे और सीधे सवाल हुए। 

इंटरव्यू में प्रशांत किशोर ने कहा कि यूपी चुनाव के नतीजों को 2024 के नतीजों से नहीं जोड़ सकते। ऐसा नहीं है कि जो यूपी जीतेगा वो 2024 जीतेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उन्होंने कहा कि मैं 100 बार कह चुका हूं कि मोदी जी जहां हैं, वो अपनी ताकत की वजह से हैं। प्रशांत किशोर जैसे लोग किसी को भी जिता-हरा नहीं सकते। पश्चिम बंगाल की जीत ममता बनर्जी और टीएमसी के लिए बहुत बड़ी है। इसी के आधार पर टीएमसी और ममता आगे कुछ करना चाहती हैं। TMC बंगाल के बाहर अपनी पकड़ बनाने में जुटी है। जो जीतने वाली टीम होती है, उसे लेकर लोग आगे बढ़ते हैं।

2017 में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर ने कहा कि यूपी में मेरा अनुभव खराब रहा। जब आप लाइफ में कहीं फेल होते हैं, तो उससे आपको सीखने का मौका मिलता है। गलती मेरी है। जो सही नहीं हुआ, उसकी जिम्मेदारी मेरी है।

End of Feed