'हनुमान चालीसा का पाठ करोगे तो जान से मार देंगे', नवनीत राणा को मिली धमकी के बाद पुलिस ने शुरू की जांच

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 26, 2022, 12:07 PM IST

हनुमान चालीसा विवाद के बाद सुर्खियों मे आई महाराष्ट्र के अमरावती से निर्दलीय लोकसभा सदस्य नवनीत राणा को जान से मारने की धमकी दी गई है। दिल्ली पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

google

नई दिल्ली: निर्दलीय सांसद नवनीत राणा को जान से मारने की धमकी मिली है। नवनीत की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। नवनीत का दावा है कि उन्हें महाराष्ट्र न आने और हनुमान चालीसा न पढ़ने की दी गई चेतावनी दी गई है और ऐसा करने पर जान से मारने की धमकी दी गई है।  अधिकारियों के मुताबिक इस संबंध में बुधवार को दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। नवनीत राणा के निजी सहायक की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, सांसद को मंगलवार शाम 5.27 बजे से शाम 5.47 बजे तक उनके निजी मोबाइल नंबर पर 11 धमकी भरे कॉल आए।

मिली ये धमकी

शिकायत में कहा गया है कि दूसरी तरफ से बात कर रहे शख्स ने उससे बहुत ही अनुचित तरीके से बात की, उन्हें गालियां दीं और धमकी भी दी कि अगर वह महाराष्ट्र आईं तो उन्हें मार दिया जाएगा। शिकायत में कहा गया है कि फोन करने वाले ने अमरावती के सांसद को धमकी दी कि अगर आप फिर से हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे तो आपको मार दिया जाएगा। नई दिल्ली जिले के नॉर्थ एवेन्यू पुलिस थाने में इस संबंध में दर्ज कराई गईं है और शिकायत में आगे कहा गया है कि राणा बहुत सदमे में हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि शिकायत प्राप्त हो गई है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

End of Feed