LIVE

Khairagarh By-Election Result 2022 : खैरागढ़ विधानसभा सीट कांग्रेस के पाले में, कांग्रेस की यशोदा वर्मा की बड़ी जीत, बीजेपी के कोमल जंघेल हारे

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Apr 16, 2022, 19:14 IST

Chhattisgarh Khairagarh By Election Result 2022, Khairagarh upchunav Result 2022 Today: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित राजनांदगांव जिले में खैरागढ़ विधानसभा सीट पर गत मंगलवार को उपचुनाव में करीब 78 प्रतिशत मतदान हुआ था। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के विधायक देवव्रत सिंह के निधन के बाद से यह सीट रिक्त हुई थी जिसके बाद उपचुनाव की जरूरत पड़ी। इस उपचुनाव में 10 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे, इस सीट पर मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच था।

Khairagarh By-Election Result 2022 :  खैरागढ़ विधानसभा सीट कांग्रेस के पाले में, कांग्रेस की यशोदा वर्मा की बड़ी जीत, बीजेपी के कोमल जंघेल हारे
Photo Credit: ANI

Chhattisgarh Khairagarh By Election Result 2022, Khairagarh upchunav Result 2022: खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में दो लाख 11 हजार 516 मतदाता हैं। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या एक लाख छह हजार 266 तथा महिला मतदाता एक लाख पांच हजार 250 हैं। क्षेत्र में सुचारू रूप से मतदान के ​लिए 291 मतदान केंद्र बनाए गए थे। खैरागढ़ उपचुनाव के लिए भाजपा ने एक बार फिर पूर्व विधायक कोमल जंघेल को चुनाव मैदान में उतारा था, जबकि कांग्रेस ने महिला उम्मीदवार यशोदा वर्मा पर भरोसा जताया था। जंघेल और वर्मा दोनों अन्य पिछड़ा वर्ग के लोधी जाति से हैं। खैरागढ़ क्षेत्र में लोधी जाति की संख्या अधिक है। जनता कांग्रेस ने उपचुनाव के लिए वकील और खैरागढ़ राजपरिवार के दामाद नरेंद्र सोनी को अपना उम्मीदवार बनाया था। 

APR 16, 2022 19:09 IST

यशोदा वर्मा जनपद पंचायत सदस्य और अपने गांव में सरपंच रह चुकी हैं

यशोदा वर्मा खैरागढ़ में कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष हैं वह राजनांदगांव जिला पंचायत की सदस्य भी रह चुकी हैं इसके अलावा वह पंचायत सदस्य और अपने गांव में सरपंच रह चुकी हैं।
 

APR 16, 2022 17:11 IST

खैरागढ़ उपचुनाव में आठ प्रत्याशियों पर NOTA पड़ गया भारी

खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा चुनाव जीत गईं हैं और उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी कोमल जंघेल को हराया है, खास बात ये है कि इस उपचुनाव में नोटा (NOTA) तीसरे स्थान पर बताया जा रहा है।
 

APR 16, 2022 16:40 IST

कांग्रेस की यशोदा वर्मा ने बीजेपी के कोमल जंघेल को करीब 20000 वोटों से हराया

खैरागढ़ सीट पर वैसे तो कुल प्रत्याशियों की संख्या भले ही दस थी लेकिन सीधा मुकाबला बीजेपी के कोमल जंघेल और कांग्रेस यशोदा वर्मा के बीच ही था जिसमें बाजी हाथ लगी कांग्रेस की यशोदा वर्मा के हाथों जिन्होंने बीजेपी के कोमल जंघेल को करीब  20000 वोटों से हरा दिया है।
 

APR 16, 2022 15:08 IST

खैरागढ़ सीट पर जीत से कुछ कदम दूर कांग्रेस

खैरागढ़ सीट पर 19वें राउंड की मतों की गिनती समाप्त हो गई है। 19वें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा को 4106 वोट और भाजपा उम्मीदवार कोमल को 3441 वोट मिले हैं। इस सीट पर कांग्रेस की जीत एक तरह से पक्की हो गई है। 

APR 16, 2022 14:40 IST

कांग्रेस की उम्मीदवार 15 हजार से अधिक मतों से आगे

 छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ विधानसभा सीट में सत्ताधारी दल कांग्रेस की उम्मीदवार अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार से 15 हजार से अधिक मतों से आगे हैं। निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि खैरागढ़ विधानसभा सीट के लिए शनिवार सुबह आठ बजे राज्य बीज विकास निगम के गोदाम में मतों की गिनती शुरू हुई। 15 दौर की गणना में कांग्रेस की उम्मीदवार यशोदा वर्मा भाजपा उम्मीदवार कोमल जंघेल से 15,633 मतों से आगे हैं।

APR 16, 2022 14:14 IST

खैरागढ़ सीट पर 21 राउंड तक होगी काउंटिंग

खैरागढ़ सीट पर 15वें चरण की काउंटिंग पूरी हो गई है। इस राउंड में कांग्रेस उम्मीदवार यशोदा को 4700 वोट और भाजपा प्रत्याशी कोमल को 3139 वोट मिले हैं। अब तक यशोदा को 63710 और कोमल को 48077 वोट मिले हैं। इस सीट 21 राउंड तक मतगणना होनी है। 

APR 16, 2022 13:52 IST

खैरागढ़ सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार की निर्णायक बढ़त

खैरागढ़ सीट पर 14 दौर की मतगणना में कांग्रेस उम्मीदवार यशोदा को 4265 वोट और भाजपा प्रत्याशी कोमल को 3368 वोट मिले हैं। इस सीट पर कांग्रेस की जीत पक्की मानी जा रही है। 

APR 16, 2022 13:38 IST

खैरागढ़ सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार यशोदा आगे

खैरागढ़ सीट पर 13वें दौर की काउंटिंग पूरी हो गई है। इस सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार यशोदा नीलांबर वर्मा आगे चल रही हैं। दूसरे स्थान पर भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल हैं। यशोदा को अब तक 54745 वोट और कोमल को 41570 वोट मिले हैं। 

APR 16, 2022 13:11 IST

खैरागढ़ सीट 12वें राउंड की काउंटिंग पूरी 

खैरागढ़ सीट पर 12वें राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है। इस चरण में कांग्रेस उम्मीदवार यशोदा को 3801 वोट मिले हैं। यशोदा को अब तक 49567 वोट मिल चुके हैं। भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल को इस चरण में 4537 वोट मिले हैं। कोमल अब तक 38400 वोट हासिल हुए हैं। 

APR 16, 2022 13:03 IST

खैरागढ़ सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार आगे

खैरागढ़ सीट पर 10वें राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है। इस चरण में कांग्रेस उम्मीदवार यशोदा को 3251 वोट मिले हैं। यशोदा को अब तक 45766 वोट मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल को इस चरण में 3504 वोट मिले हैं। कोमल अब तक 33863 वोट हासिल हुए हैं। 

APR 16, 2022 12:43 IST

नौवें दौर में भाजपा उम्मीदवार को मिले 4304 वोट

खैरागढ़ सीट पर नौवें दौर की मतगणना का काम पूरा हो गया है। इस दौर में भाजपा उम्मीदवार जंघेल को 4304 वोट और कांग्रेस उम्मीदवार यशोदा को 4310 वोट मिले हैं। 

APR 16, 2022 12:24 IST

खैरागढ़ सीट पर आठवें दौर की काउंटिंग पूरी 

खैरागढ़ सीट पर आठवें दौर की काउंटिंग पूरी हो जाने के बाद कांग्रेस उम्मीदवार को इस चक्र में 33500 और भाजपा प्रत्याशी को 23466 वोट मिले हैं। इस चरण में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के उम्मीदवार को 411 वोट मिले हैं। 

APR 16, 2022 12:11 IST

खैरागढ़ सीट पर कांग्रेस आगे

छत्तीसगढ़ की खैरागढ़ सीट पर कांग्रेस और भाजपा उम्मीदवार के बीच टक्कर है। हालांकि, कांग्रेस उम्मीदवार यशोदा नीलंबर वर्मा बढ़त बनाई हुई हैं। इस सीट पर 7वें दौर की मतगणना पूरी हो गई है। इस चक्र में कांग्रेस उम्मीदवार को 30050 वोट और भाजपा प्रत्याशी को कोमल जंघेल को 20159 वोट मिले हैं।  

APR 16, 2022 11:46 IST

छठवें दौर की काउंटिंग पूरी, कांग्रेस आगे

छठवें दौर की मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा को 25854 और भाजपा उम्मीदवार कोमल को 16968 वोट मिले हैं। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रत्याशी नरेंद्र सोनी को 319 वोट मिले हैं। 

APR 16, 2022 11:33 IST

खैरागढ़ सीट पर पांचवें दौर की काउंटिंग पूरी

खैरागढ़ सीट पर पांचवें दौर की काउंटिंग पूरी हो गई है। पांचवें दौर में कांग्रेस उम्मीदवार यशोदा नीलांबर वर्मा को 21158 वोट और भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल को 14431 वोट मिले हैं। जबकि फॉरवर्ड डेमोक्रेटिक लेबर पार्टी के चूरन (विप्लव साहू) को 484 मत प्राप्त हुए हैं। 

APR 16, 2022 11:05 IST

खैरागढ़ सीट पर चौथे राउंड की काउंटिंग पूरी 

खैरागढ़ सीट पर चौथे राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है। चौथे दौर की मतगणना में कांग्रेस उम्मीदवार यशोदा नीलांबर वर्मा को 16536 वोट, भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल को 11676 वोट और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के नरेंद्र सोनी को 197 वोट मिले हैं। 

APR 16, 2022 10:52 IST

खैरागढ़ सीट पर तीन राउंड की काउंटिंग पूरी

खैरागढ़ सीट पर तीन राउंड की मतों की गिनती पूरी हो गई है। तीसरे राउंड तक भाजपा उम्मीदवार कोमल जंघेल को 2595 वोट और कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा निलांबर वर्मा को 3898 वोट मिले हैं। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के उम्मीदवार नरेंद्र सोनी को मात्र 48 वोट मिले हैं। 

APR 16, 2022 09:17 IST

राजनांदगांव मतगणना केंद्र पर जारी है काउंटिंग

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती जारी है। यहां के राजनांदगांव में बनाए गए मतगणना केंद्र की तस्वीरें आई हैं। इस मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के भारी इंतजाम किए गए हैं।
APR 16, 2022 09:01 IST

उपचुनाव में दिग्गजों ने किया प्रचार

इस सीट पर जीत के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल और फग्गन सिंह कुलस्ते तथा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुनाव प्रचार किया जबकि कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कमान सम्हाला था। बघेल ने चुनाव प्रचार के दौरान क्षेत्र में कई रैलियां कीं। खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के दौरान क्षेत्र को जिला बनाने से संबंधित मुद्दा छाया रहा। मुख्यमंत्री बघेल ने क्षेत्र की जनता से वादा किया है कि चुनाव जीतने के बाद खैरागढ़ क्षेत्र को जिला बनाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। वहीं भाजपा ने राज्य सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया है।

APR 16, 2022 08:52 IST

खैरागढ़ सीट पर अब आने शुरू होंगे रुझान

छत्तीसगढ़ की खैरागढ़ सीट जिस पार्टी के खाते में जाएगी, उससे उसका वर्चस्व बढ़ेगा। इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच टक्कर मानी जा रही है। इस सीट पर सीएम भूपेश बघेल की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है।

APR 16, 2022 08:20 IST

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के विधायक के निधन से खाली हुई सीट

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के विधायक देवव्रत सिंह के निधन के बाद से यह सीट रिक्त हुई थी जिसके बाद उपचुनाव की जरूरत पड़ी। इस उपचुनाव में 10 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। हालांकि मुख्य मुकाबला सत्ताधारी दल कांग्रेस, मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी और जनता कांग्रेस के बीच है।

APR 16, 2022 07:49 IST

केंद्रीय पुलिस बल की 22 कंपनियां तैनात हुईं

अधिकारियों ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए केंद्रीय पुलिस बल की 22 कंपनियों को तैनात किया गया। उनके मुताबिक इलेक्ट्रोनि वोटिंग मशीन के स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए केंद्रीय पुलिस बल की एक कंपनी को तैनात किया गया है तथा साथ ही छह सीसीटीवी कैमरा स्ट्रांग रूम के चारों तरफ निगरानी के लिए लगाया गया।

APR 16, 2022 07:36 IST

21 चरण में होगी मतगणना

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतगणना के लिए सभी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। मतगणना हाल में ड्यूटी में लगे सभी अधिकारी-कर्मचारियों को पास जारी किए जा चुके हैं। अधिकारी ने बताया कि कोई भी ऐसा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जिसमें ऑडियो, वीडियो, विजुअल लिया जा सकता है, प्रतिबंधित रहेगा और 21 चरणों में मतगणना पूरी होगी।

APR 16, 2022 07:24 IST

10 उम्मीदवार चुनाव मैदान में 

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित राजनांदगांव जिले में खैरागढ़ विधानसभा सीट पर गत मंगलवार को उपचुनाव में करीब 78 प्रतिशत मतदान हुआ। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के विधायक देवव्रत सिंह के निधन के बाद से यह सीट रिक्त हुई थी जिसके बाद उपचुनाव की जरूरत पड़ी। इस उपचुनाव में 10 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। हालांकि मुख्य मुकाबला सत्ताधारी दल कांग्रेस, मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी और जनता कांग्रेस के बीच है।

APR 16, 2022 07:02 IST

खैरागढ़ पर टिकी नजर

 राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ विधानसभा सीट पर अब से कुछ देर बाद मतगणना होगी। 12 अप्रैल को मतदान हुआ था। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के विधायक देवव्रत सिंह के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया गया था। कुल 10 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। लेकिन मुकाबला कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी और जनता कांग्रेस के बीच होने की संभावना है। मतगणना से पहले सभी दल अपनी अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। 

APR 16, 2022 06:30 IST

खैरागढ़ विधानसभा सीट पर हुआ था 78 फीसदी मतदान

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित राजनांदगांव जिले में खैरागढ़ विधानसभा सीट पर मंगलवार को उपचुनाव में लगभग 78 फीसदी मतदान हुआ। राजनांदगांव जिले में निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों ने मंगलवार को यहां बताया कि खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह सात बजे मतदान प्रारंभ हुआ तथा शाम पांच बजे मतदान के समापन तक 77.88 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाला। उनके अनुसार उनमें पुरुष मतदाता 78.92 फीसदी और महिला मतदाता 77.74 फीसदी हैं।

APR 15, 2022 13:51 IST

मतदान के ​लिए 291 मतदान केंद्र बनाए गए 

अधिकारियों ने बताया कि विधानसभा उपचुनाव में मतदान के लिए मतदाताओं में उत्साह देखा गया तथा बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी मतदान में हिस्सा लिया है। उनके अनुसार क्षेत्र में तेज गर्मी के बावजूद मतदाता सुबह से ही कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे। उन्होंने बताया कि खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में दो लाख 11 हजार 516 मतदाता हैं। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या एक लाख छह हजार 266 तथा महिला मतदाता एक लाख पांच हजार 250 हैं। क्षेत्र में सुचारू रूप से मतदान के ​लिए 291 मतदान केंद्र बनाए गए थे।

APR 15, 2022 13:51 IST

2018 के चुनाव में 84.59 फीसदी मतदान हुआ 

अधिकारियों ने बताया कि मतदान शाम पांच बजे समाप्त हो गया लेकिन मतदान केंद्र परिसर में मौजूद कतार में लगे मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने दिया जाएगा। उनका कहना था कि अंतिम आंकड़े प्राप्त होने के बाद मतदान के प्रतिशत में बढ़ोतरी हो सकती है। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर 84.59 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाला था। उन्होंने बताया कि आज मतदान के साथ ही क्षेत्र के 10 उम्मीदवारों का भाग्य इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में बंद हो गया। 

APR 15, 2022 13:51 IST

खैरागढ़ विधानसभा सीट पर हुआ 78 फीसदी मतदान

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित राजनांदगांव जिले में खैरागढ़ विधानसभा सीट पर मंगलवार को उपचुनाव में लगभग 78 फीसदी मतदान हुआ। राजनांदगांव जिले में निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों ने मंगलवार को यहां बताया कि खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह सात बजे मतदान प्रारंभ हुआ तथा शाम पांच बजे मतदान के समापन तक 77.88 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाला। उनके अनुसार उनमें पुरुष मतदाता 78.92 फीसदी और महिला मतदाता 77.74 फीसदी हैं।