जहां BJP है वहां मिशन है, जहां कांग्रेस है वहां कमीशन है, जेपी नड्डा ने कार्यकर्ता समावेश में कही ये बात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 17, 2022, 10:19 PM IST

कर्नाटक के होसपेट में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकर्ता समावेश में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भ्रष्टाचार और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू हैं।

google

कर्नाटक के होसपेट में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार (17 अप्रैल) को कार्यकर्ता समावेश सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार और कांग्रेस पर्यायवाची हैं। जहां बीजेपी है वहां मिशन है, जहां कांग्रेस है वहां कमीशन है। भ्रष्टाचार और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू हैं।

जहां BJP है वहां मिशन है, जहां कांग्रेस है वहां कमीशन है, जेपी नड्डा ने कार्यकर्ता समावेश में कही ये बात
Photo Credit: ANI

दूसरी ओर आज पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने कर्नाटक कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन के आरोप पर राज्य सरकार के खिलाफ पार्टी के अन्य नेताओं के साथ एक विरोध रैली में भाग लिया, जिसमें आरोप लगाया गया था कि मंत्री और विधायक सरकारी कॉन्ट्रैक्ट देने के लिए 40% कमीशन की मांग कर रहे थे।

End of Feed