ममता बनर्जी पर किया कौन सा 'जादू'...क्या है राज?- जब उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से पूछने लगे CM अशोक गहलोत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 21, 2022, 07:50 AM IST

गहलोत ने इस दौरान बंगाल के राज्यपाल के रूप में धनखड़ और सीएम ममता के बीच ‘खींचतान’ जिक्र किया था।

google

राजस्थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से पूछा है कि उन्होंने ऐसा कौन सा ऐसा जादू किया है कि पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने आपके (धनखड़) उप-राष्ट्रपति पद के उम्‍मीदवार बनने पर आपको ज‍िताने के लिए अप्रत्‍यक्ष रूप से ‘अनुपस्थित’ रहने का फैसला किया। आखिरकार इसके पीछे क्या राज क्‍या है?

ममता बनर्जी पर किया कौन सा 'जादू'...क्या है राज?- जब उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से पूछने लगे CM अशोक गहलोत
Photo Credit: IANS

यह बात सवालिया लहजे में मंगलवार (20 सितंबर, 2022) को उन्होंने जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कही। धनखड़ के साथ अपने पांच दशक पुराने र‍िश्‍तों को याद करते हुए उन्‍होंने हल्‍के-फुल्‍के अंदाज में धनखड़ से उनकी ‘जादूगरी का राज’ पूछा था। दरअसल, राजस्थान विधानसभा में मूल रूप से राजस्थान के उपराष्‍ट्रपति धनखड़ का सम्मान किया गया।

गहलोत ने इस दौरान बंगाल के राज्यपाल के रूप में धनखड़ और सीएम ममता के बीच ‘खींचतान’ जिक्र किया। वह बोले, ‘‘आप (धनखड़) तीन साल पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रहे और इन तीन साल में मेरे ख्याल से ऐसा कोई दिन नहीं गया जब धनखड़ साहब व ममता बनर्जी चर्चा में नहीं रहे हों। और उसके बाद कौन सा ऐसा जादू आपने किया कि उन्हीं ममता बनर्जी ने आपके (धनखड़) उपराष्ट्रपति पद के उम्‍मीदवार बनने पर आपको ज‍िताने के लिए अप्रत्‍यक्ष रूप से ‘अनुपस्थित’ रहने का फैसला किया। यह राज क्‍या है। ये राज अभी तक मेरी समझ में नहीं आया।’’

End of Feed