Lufthansa-Bhagwant Mann विवाद पर एयरलाइन ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 20, 2022, 09:05 AM IST

Lufthansa Airline-Bhagwant Mann Issue Row: दरअसल, माइक्रो ब्लॉगिंग प्लैटफॉर्म टि्वटर पर @NilanjanS नाम के हैंडल से पूरे विवाद से जुड़ी एक खबर को रीट्वीट करते हुए पूछा गया था- लुफ्थांसा क्या आप यह पुष्ट कर सकते हैं कि क्या आप यह पुष्ट कर सकते हैं कि वह भारतीय नशे में था और निर्धारित उड़ान में देरी के लिए संभावित खतरा था?

google

Lufthansa Airline-Bhagwant Mann Issue Row: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जर्मनी में लुफ्थांसा एयरलाइन की फ्लाइट से उतार दिए गए या नहीं? इस सवाल को लेकर विभिन्न दावों और खबरों के बीच एयरलाइन कंपनी ने चुप्पी तोड़ी है। 

Lufthansa-Bhagwant Mann विवाद पर एयरलाइन ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा

विमानन कंपनी ने कहा है कि उसकी फ्रैंकफर्ट से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट दूसरी लेट उड़ान की वजह से बाद में गई थी, जबकि वह किसी यात्री के बारे में औरों को जानकारी नहीं देती है।  

दरअसल, माइक्रो ब्लॉगिंग प्लैटफॉर्म टि्वटर पर @NilanjanS नाम के हैंडल से पूरे विवाद से जुड़ी एक खबर को रीट्वीट करते हुए पूछा गया था- लुफ्थांसा क्या आप यह पुष्ट कर सकते हैं कि क्या आप यह पुष्ट कर सकते हैं कि वह भारतीय (मान) नशे में था और निर्धारित उड़ान में देरी के लिए संभावित खतरा था?

End of Feed