जब साड़ी-सनग्लासेज़ में TMC की महुआ मोइत्रा ने खेला फुटबॉल, यूं लगाई किक; फोटो देख लोग लगे पूछने- स्मृति ईरानी कहां हैं?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 19, 2022, 10:54 AM IST

ममता बनर्जी के साथ आने से पहले महुआ मोइत्रा अमेरिका की मल्टीनेशनल इन्वेस्टमेंट बैंक जेपी मॉर्गन में इन्वेस्टमेंट बैंकर थीं। 2009 में लंदन में नौकरी छोड़कर वह सियासी मैदान में कूद गई थीं।

google

पश्चिम बंगाल में ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (All India Trinamool Congress) की सांसद (लोकसभा से) महुआ मोइत्रा साड़ी पहनकर भी फुटबॉल खेल लेती हैं। उन्होंने सोमवार (19 सितंबर, 2022) सुबह माइक्रो ब्लॉगिंग प्लैटफॉर्म टि्वटर पर खेल के दौरान की दो तस्वीरें शेयर कीं। इनमें से एक फोटो में वह जबरदस्त किक लगाते दिख रही थीं, जबकि दूसरे फोटो में गोल पोस्ट के पास गेंद को पकड़ने के प्रयास में थीं।

जब साड़ी-सनग्लासेज़ में TMC की महुआ मोइत्रा ने खेला फुटबॉल, यूं लगाई किक; फोटो देख लोग लगे पूछने- स्मृति ईरानी कहां हैं?
Photo Credit: Twitter

तेज-तर्रार छवि वाली नेत्री ने इस ट्वीट में लिखा, "कृष्णानगर एमपी कप टूर्नामेंट 2022 के फाइनल के दौरान कुछ मजेदार पल। और हां, मैं साड़ी में खेलती हूं।" रोचक बात है कि तस्वीर में न सिर्फ महुआ के आसपास खड़े लोग भी उनके इस अंदाज को देख दंग और रोमांचित रह गए, बल्कि सोशल मीडिया पर भी लोगों ने उनके इस एक्टिव मोड की तारीफ की। 

End of Feed