BJP का शासन हिटलर और स्टालिन से भी बदतर है: ममता बनर्जी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 23, 2022, 11:49 PM IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार देश के संघीय ढांचे को ध्वस्त कर रही है । ममता ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि एजेंसियों का इस्तेमाल कर वह राज्य के मामलों में दखल दे रही है।

google

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर राज्य के मामलों में हस्तक्षेप करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार देश के संघीय ढांचे को ध्वस्त कर रही है।

BJP का शासन हिटलर और स्टालिन से भी बदतर है: ममता बनर्जी

बनर्जी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए दावा किया कि भाजपा का शासन एडॉल्फ हिटलर, जोसेफ स्टालिन या बेनिटो मुसोलिनी से भी बदतर है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए केंद्रीय एजेंसियों को स्वायत्तता दी जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार राज्य के मामलों में हस्तक्षेप करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है। वह देश के संघीय ढांचे को ध्वस्त कर रही है। वहां तुगलकी शासन लागू है। 

End of Feed