पश्चिम बंगाल: नदिया में प्रदर्शनकारियों ने लोकल ट्रेन में की तोड़फोड़, ट्रेन सेवाएं प्रभावित

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 12, 2022, 09:29 PM IST

West Bengal Protest: पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में रविवार शाम कुछ लोगों ने बेथुआडहरी स्टेशन पर एक स्थानीय ट्रेन पर हमला किया और उसे नुकसान पहुंचाया।

google

पश्चिम बंगाल में विवादास्पद धार्मिक टिप्पणियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है। नदिया जिले के बेथुआधारी में प्रदर्शनकारियों ने एक लोकल ट्रेन में तोड़फोड़ की। पूर्वी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी एकलव्य चक्रवर्ती ने कहा कि एक हजार लोगों की अनियंत्रित भीड़ ने ट्रेन पर पथराव किया। कुछ लोग घायल हुए। अभी वहां कोई ट्रेन नहीं चल रही है, हम राज्य सरकार की अनुमति का इंतजार कर रहे हैं।

पश्चिम बंगाल: नदिया में प्रदर्शनकारियों ने लोकल ट्रेन में की तोड़फोड़, ट्रेन सेवाएं प्रभावित
Photo Credit: ANI

अधिकारी ने बताया कि बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर दी और जब पुलिस ने उन्हें खदेड़ा तब उनमें से कुछ स्टेशन परिसर में आ गए और प्लेटफॉर्म पर खड़ी एक ट्रेन पर पत्थर फेंकने लगे। उन्होंने कहा कि इस हमले की वजह से लालगोला लाइन पर ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं। 

End of Feed