सीएम योगी बोले अनुच्छेद 370 हटाना ऐतिहासिक निर्णय, पीएम मोदी ने नारों को सच्चाई में बदला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 31, 2020, 01:59 PM IST

CM Yogi Praise PM Modi: मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक साल पूरा होने पर यूपी के सीएम योदी आदित्यनाथ ने पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की जमकर तारीफ की है।

google

लखनऊ: कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में शानदार नेतृत्व के साथ मिसाल पेश करने वाले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी के नेतृत्व की जमकर तारीफ की है। उन्होंने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले साल के संपन्न होने के बाद ये बात कही है। 

सीएम योगी बोले अनुच्छेद 370 हटाना ऐतिहासिक निर्णय, पीएम मोदी ने नारों को सच्चाई में बदला

जनसंख्या के लिहाज से देश के सबसे बड़े सूबे की कमान संभालने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कहा, 6 वर्ष के अपने इस कार्यकाल के दौरान पहले जो मुद्दे नारों तक सीमित रहते थे उन्हें हकीकत में बदलने का कार्य मोदी जी ने किया है। उन्होंने आगे कहा कि कोरोना काल में लोगों को राहत देने के लिए केंद्र सरकार द्वारा दिए गए 20 लाख करोड़ के पैकेज का लाभ देश के 80करोड़ लोगों को मिल रहा है।

उन्होंने आगे कहा, ऐसा 36 करोड़ जन-धन खातों के खुलने की वजह से संपन्न हो पाया है। मैंने खुद 3 करोड़ 56 लाख महिलाओं के खाते में 500 रुपये की तीन किश्तों को जाते हुए देखा है। लॉकडाउन में हमने महिलाओं को अपना जन-धन अकाउंट संचालित करते हुए देखा है।

End of Feed