Army Personnel Shot Dead: पठानकोट में दो सैन्यकर्मियों की गोली मारकर हत्या

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 28, 2022, 12:09 AM IST

Army Personnel Shot Dead in Pathankot: पठानकोट जिले में सेना के एक जवान ने अपने दो साथियों की गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी।

google

पठानकोट: पंजाब में पठानकोट जिले की मिरथल छावनी में सोमवार को सेना के एक जवान ने अपने दो साथियों की गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी।पुलिस अधिकारी ने कहा कि 22 वर्षीय सिपाही ने सोमवार तड़के पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र के दो हवलदारों पर कथित तौर पर गोलियां चला दीं।

Army Personnel Shot Dead: पठानकोट में दो सैन्यकर्मियों की गोली मारकर हत्या

चार साल से सेना में सेवा दे रहा आरोपी सिपाही अपना सर्विस हथियार छोड़कर मौके से फरार हो गया था, लेकिन बाद में उसे पकड़ लिया गया। अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि गोलीबारी किस वजह से हुई।

नायक रैंक के सेना के एक अधिकारी ने पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में कहा है कि जब वे सो रहे थे तो उन्होंने गोलियों की आवाज सुनी। उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ घटना के बारे में तुरंत अपने वरिष्ठों को सूचित किया और घायलों को पठानकोट के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

End of Feed