The Kashmir Files को लेकर केजरीवाल का BJP पर तंज- विवेक अग्निहोत्री कश्मीरी पंडितों के नाम पर करोड़ों कमा गया और तुम...

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 24, 2022, 07:07 PM IST

द कश्मीर फाइल्स फिल्म को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि विवेक अग्निहोत्री को फिल्म को यू-ट्यूब पर डाल देना चाहिए, टैक्स फ्री की क्या जरूरत है। वो कश्मीरी पंडितों के नाम पर करोड़ों कमा गया और बीजेपी वाले पोस्टर लगाते रहे।

google

'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि विवेक अग्निहोत्री कश्मीरी पंडितों के नाम पर करोड़ों कमा गया और बीजेपी के लोग पोस्टर लगाते रहे। दिल्ली विधानसभा में केजरीवाल ने कहा कि क्या हाल बना दिया है इनका, इसलिए थोड़ी राजनीति में आए थे। आज पूरे देश में सारी भाजपा एक पिक्चर के पोस्टर लगा रही है। 

The Kashmir Files को लेकर केजरीवाल का BJP पर तंज- विवेक अग्निहोत्री कश्मीरी पंडितों के नाम पर करोड़ों कमा गया और तुम...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने कहा कि आज 8 साल में अगर किसी प्रधानमंत्री को विवेक अग्निहोत्री के चरणों में शरण लेनी पड़े तो इसका मतलब है कि 8 साल में PM ने कोई काम नहीं किया है। बीजेपी वाले चाहते हैं कि द कश्मीर फाइल्स टैक्स फ्री हो जाए। अरे यू-ट्यूब पर डाल दो फ्री हो जाएगी, टैक्स फ्री की क्या जरूरत है।  

End of Feed