'लड़की हूं लड़ सकती हूं' जैसा नारा देने से पहले ऐसे नेताओं को निकाले कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीखा हमला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 17, 2021, 01:36 PM IST

KR Ramesh Kumar : केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को कहा कि महिला सशक्तिकरण के बारे में बात करने और 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' जैसा नारा देने से पहले कांग्रेस को अपने इस नेता को निलंबित करना चाहिए।

google

नई दिल्ली : 'रेप का मजा' लेने के अपने बयान पर चौतरफा घिरे कांग्रेस विधायक केआर रमेश कुमार ने भले ही माफी मांग ली हो लेकिन इस शर्मनाक बयान से उनका पीछा नहीं छुटने वाला है। इस बयान के लिए उनकी हर तरफ निंदा एवं आलोचना हो रही है। कांग्रेस विधायक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के निशाने पर हैं। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को रमेश कुमार के इस बयान के लिए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। 

'लड़की हूं लड़ सकती हूं' जैसा नारा देने से पहले ऐसे नेताओं को निकाले कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीखा हमला
Photo Credit: PTI

बेहद शर्मनाक है ऐसा बयान-स्मृति ईरानी

स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को कहा कि महिला सशक्तिकरण के बारे में बात करने और 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' जैसा नारा देने से पहले कांग्रेस को अपने इस नेता को निलंबित करना चाहिए। उन्होंने कहा, 'यह बेहद शर्मनाक है कि विधानसभा के भीतर कांग्रेस के एक नेता ने महिलाओं के बारे में रेप के दौरान मजे लेने की बात कही है।' बता दें कि गुरुवार को कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस इस विधायक ने कहा, 'एक कहावत है कि जब बलात्कार अपरिहार्य हो, तो लेट जाओ और इसका आनंद लो।' 

End of Feed