UP: भड़काऊ भाषण देने वाला महंत बोला- बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया, मिल रही है जान से मारने की धमकी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 8, 2022, 02:59 PM IST

यूपी के सीतापुर में भड़काऊ भाषण देने वाला महंत ने बोला कि उसके बयान को तोड़मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। यही नहीं उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है।

google

उत्तर प्रदेश के सीतापुर के एक महंत के विवादित और भड़काऊ बातों से नया विवाद खड़ा हो गया है। महंत बजरंग मुनि दास का एक वीडियो सामने आने के बाद अब महंत ने कहा है कि उन्हें मुस्लिमों द्वारा जान से मारने की धमकी मिल रही है। महंत का कहना है कि उनके बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया। महंत को पुलिस पहले ही धमकियों के चलते सुरक्षा मुहैया करा चुकी है। उनकी निजी सुरक्षा के लिए उनके पास दो पुलिस गार्ड हैं। महंत बजरंग मुनि दास की अभद्र भाषा मामले में सीतापुर के एएसपी राजीव दीक्षित ने कहा कि आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।

UP: भड़काऊ भाषण देने वाला महंत बोला- बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया, मिल रही है जान से मारने की धमकी

महिला आयोग ने क्या कहा
महंत मुनिदास के  बयान पर एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा, 'एक खास समुदाय की महिलाओं के साथ बलात्कार के बारे में सार्वजनिक रूप से इस तरह की बात करने वाले लोग स्वीकार्य नहीं हैं। हमने आज ही यूपी के डीजीपी को लिखा है और मैं इस मामले को व्यक्तिगत रूप से उनके साथ उठाने जा रही हूं, चाहे वे धार्मिक संत हों या कोई भी, उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

End of Feed