युद्ध के लिए महाराष्ट्र तैयार, आपको हमारे सामने घुटनों के बल झुकना होगा: संजय राउत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 7, 2022, 06:19 PM IST

Sanjay Raut: शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है कि जिन्होंने हमारे और महाराष्ट्र के खिलाफ युद्ध की घोषणा की है, मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि हम तैयार हैं।

google

शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है कि जिन्होंने हमारे और महाराष्ट्र के खिलाफ युद्ध की घोषणा की है, मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि हम तैयार हैं। ईडी, एनसीबी आदि जैसी केंद्रीय एजेंसियों के सामने महाराष्ट्र खड़ा रहेगा। एक समय आएगा जब आपको हमारे सामने अपने घुटनों के बल झुकना होगा।  

युद्ध के लिए महाराष्ट्र तैयार, आपको हमारे सामने घुटनों के बल झुकना होगा: संजय राउत
Photo Credit: ANI

प्रवर्तन निदेशालय (ई़डी) ने मंगलवार को कुछ भूमि सौदों से जुड़ी धन शोधन जांच के तहत शिवसेना सांसद संजय राउत की पत्नी और उनके दो सहयोगियों की 11.15 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति को अस्थायी रूप से कुर्क किया। राउत ने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई प्रतिशोध के तहत की गई है और उनके खिलाफ ईडी के दावे विफल हो जाएंगे। 

End of Feed