सामना के जरिए बोली शिवसेना- कैलाश पर्वत पर चीन ने किया कब्जा, भक्त शिवजी को ताजमहल के नीचे ढूंढ़ रहे हैं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 20, 2022, 08:54 AM IST

शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के जरिए केंद्र सरकार और बीजेपी पर हमला किया है। शिवसेना ने कहा है कि ज्ञानवापी का मुद्दा असर मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए उठाया जा रहा है।

google

मुंबई:   शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के जरिए एक बार फिर बीजेपी पर जमकर हमला किया है। सामना ने ज्ञानवापी मुद्दे का जिक्र करते हुए कहा कि राजनीतिक कारणों से बीजेपी इस मुद्दे को तूल दे रही है। '2024 का उत्खनन शुरू?' नाम से लिखे गए इस लेख में कहा गया है, 'ज्ञानवापी मस्जिद का मुद्दा भाजपा ने एजेंडे पर ले लिया है, ऐसा प्रतीत होता है। प्रकरण न्यायालय में चल ही रहा है। मंदिर या मस्जिद इसका उत्खनन कोर्ट के सर्वेयर द्वारा किए जाने के बाद मस्जिद परिसर में शिवलिंग मिलने की बात कही गई।'

सामना के जरिए बोली शिवसेना- कैलाश पर्वत पर चीन ने किया कब्जा, भक्त शिवजी को ताजमहल के नीचे ढूंढ़ रहे हैं

बीजेपी पर वार

भाजपा पर तीखा हमला करते हुए लेख में कहा गया है, ' हर बार कोई नई राम कहानी अथवा कृष्ण कथा रची जाती है। इसका मूल रामायण-महाभारत से कोई संबंध नहीं होता है। लेकिन लोगों को उकसाते रहना है, ऐसा धंधा चल रहा है। ताजमहल की जमीन के नीचे क्या छिपा है, ये भी खोदकर निकालो, ऐसी मांग इन्हीं में से कुछ लोगों द्वारा करना ये भी मजेदार है। ताजमहल प्रकरण में कोर्ट ने याचिकाकर्ता को फटकार लगाई। उसी समय दिल्ली की जामा मस्जिद पर भी भाजपा के साक्षी महाराज ने दावा ठोंक दिया है। दुनिया कहां जा रही है और हम क्या कर रहे हैं?'

End of Feed