Congress Presidential Elections: अध्यक्ष का चुनाव लड़ने पर शशि थरूर कर रहे हैं विचार, जल्द लेंगे अंतिम फैसला!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 30, 2022, 06:52 AM IST

Congress Presidential Elections: थरूर ने कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव को लेकर मलयालम दैनिक मातृभूमि के लिए एक आर्टिकल लिखा है। इस आर्टिकल में उन्होंने "स्वतंत्र और निष्पक्ष" चुनाव का आह्वान किया।

google

Congress Presidential Elections: कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा और नतीजे भी उसी दिन घोषित किए जाएंगे। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की सोच रहे हैं। हालांकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कथित तौर पर अभी तक इस पर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है।

Congress Presidential Elections: अध्यक्ष का चुनाव लड़ने पर शशि थरूर कर रहे हैं विचार, जल्द लेंगे अंतिम फैसला!
Photo Credit: ANI

कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ने पर शशि थरूर कर रहे हैं विचार!

रिपोर्ट के मुताबिक शशि थरूर जल्द ही इस पर फैसला ले सकते हैं। इस बीच उन्होंने जल्द ही इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। थरूर ने कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव को लेकर मलयालम दैनिक मातृभूमि के लिए एक आर्टिकल लिखा है। इस आर्टिकल में उन्होंने "स्वतंत्र और निष्पक्ष" चुनाव का आह्वान किया।

End of Feed