पश्चिम बंगाल: शिक्षकों के ट्रांसफर से स्कूली छात्र नाराज, रेल का चक्का जाम कर किया विरोध प्रदर्शन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 20, 2022, 03:30 PM IST

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में शिक्षकों के ट्रांसफर के खिलाफ स्कूल को भड़ गए। विरोध प्रदर्शन करने के लिए गौरदाहा हॉल्ट रेलवे स्टेशन पर रेल का चक्का जाम कर दिया।

google

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में स्कूल के छात्रों ने स्कूल से शिक्षकों के अचानक ट्रांसफर को लेकर कैनिंग के गौरदाहा हॉल्ट रेलवे स्टेशन में विरोध प्रदर्शन किया और रेलवे पटरियों को अवरुद्ध कर दिया। इससे इलाके में ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि हमारे स्कूल के शिक्षकों का बिना किसी नोटिस के तबादला किया जा रहा है। हम चाहते हैं कि हमारा मैसेज शिक्षकों तक पहुंचे। इसलिए हम रेल पटरियों पर विरोध कर रहे हैं, हम तब तक प्रदर्शन करते रहेंगे जब तक हमें इस मामले के बारे में उच्च अधिकारियों से कोई आश्वासन नहीं मिलता।

पश्चिम बंगाल: शिक्षकों के ट्रांसफर से स्कूली छात्र नाराज, रेल का चक्का जाम कर किया विरोध प्रदर्शन

उधर कोलकाता में भ्रष्टाचार और अनीस खान की हत्या को लेकर टीएमसी सरकार के खिलाफ DYFI (डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया) के कार्यकर्ताओं द्वारा भारी विरोध प्रदर्शन किया गया। 19 फरवरी को हावड़ा में छात्र नेता अनीस खान की कथित तौर पर हत्या कर दी गई थी।

End of Feed