रुपया इतना नीचे कभी नहीं गिरा जितना पीएम मोदी के कार्यकाल में गिरा, सीएम KCR बोले- क्या यह 'लोकतंत्र' या 'षडयंत्र' है? 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 10, 2022, 09:23 PM IST

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि रुपया जितना पीएम मोदी के कार्य में गिरा उतना कभी नहीं गिरा था। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं जस्टिस परदीवाला और जस्टिस सूर्यकांत को सलाम करता हूं। 

google

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि रुपए का मूल्य इतना कम हो गया है कि वह अब 80 रुपए प्रति डॉलर के करीब पहुंच गया है। ऐसा इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ। यह इतना नीचे कभी नहीं गिरा जितना पीएम मोदी के कार्यकाल में गिरा। उन्होंने पूछा क्या कारण है? क्या यह 'लोकतंत्र' या 'षडयंत्र' है? गौर हो कि अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया गिरकर 79.26 रुपए प्रति डॉलर पर पहुंच गया है। शुक्रवार को अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 79.20 पर कमजोर खुला और कारोबार के दौरान इसमें 79.20 के उच्च स्तर से लेकर 79.32 के निम्न स्तर के बीच घट बढ़ हुई। कारोबार के अंत में रुपया 13 पैसे की गिरावट के साथ 79.26 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

रुपया इतना नीचे कभी नहीं गिरा जितना पीएम मोदी के कार्यकाल में गिरा, सीएम KCR बोले- क्या यह 'लोकतंत्र' या 'षडयंत्र' है? 
Photo Credit: ANI

इसके अलावे तेलंगाना सीएम केसीआर ने कहा कि मैं जस्टिस परदीवाला और जस्टिस सूर्यकांत को सलाम करता हूं। कृपया भारत को इन बुराइयों से बचाने के लिए वही भावना रखें। कर्नाटक हाईकोर्ट के जज को बीजेपी धमका रही है।

End of Feed