जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 की बहाली मेरे राजनीतिक एजेंडे में नहीं, बोले गुलाम नबी आजाद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 11, 2022, 06:14 PM IST

Ghulam Nabi Azad: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने अपने नए राजनीतिक एजेंडे में अनुच्छेद 370 को बहाल करने का वादा नहीं किया है, क्योंकि वह झूठे वादे करने में विश्वास नहीं करते हैं।

google

Ghulam Nabi Azad: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने रविवार को कहा कि वह अनुच्छेद 370 की बहाली का वादा नहीं करते हैं, जिसे केंद्र ने तीन साल पहले निरस्त कर दिया था। उत्तरी कश्मीर के बारामूला शहर के डाक बंगले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए गुलाम नबी आजाद ने कहा कि अनुच्छेद 370 को बहाल करने के लिए लोकसभा में लगभग 350 और राज्यसभा में 175 वोटों की आवश्यकता होगी। उन्होंने कहा कि ये एक ऐसा नंबर है, जो किसी भी राजनीतिक दल के पास नहीं है और न ही मिलने की संभावना है।

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 की बहाली मेरे राजनीतिक एजेंडे में नहीं, बोले गुलाम नबी आजाद
Photo Credit: ANI

अनुच्छेद 370 की बहाली मेरे राजनीतिक एजेंडे में नहीं- गुलाम नबी आजाद

End of Feed