Ranchi Violence: राज्य सरकार ने आरोपियों के पोस्टर लगाने पर रांची के एसएसपी से मांगी सफाई, इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश का दिया हवाला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 16, 2022, 08:03 AM IST

Ranchi Violence: झारखंड के गृह सचिव राजीव अरुण एक्का ने रांची में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों में कथित रूप से शामिल लोगों की तस्वीरों वाले पोस्टर लगाए जाने पर एसएसपी से सफाई मांगी है।

google

Ranchi Violence: झारखंड पुलिस की ओर से हाल ही में रांची में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों में कथित रूप से शामिल लोगों की तस्वीरों वाले पोस्टर लगाए जाने के एक दिन बाद राज्य के गृह सचिव राजीव अरुण एक्का ने बुधवार शाम को इस पर एसएसपी से सफाई मांगी है। गृह, जेल और आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव एक्का के पत्र में कहा गया है कि ये वैध नहीं है और इलाहाबाद हाई कोर्ट की ओर से पारित 9 मार्च, 2020 के आदेश के खिलाफ है। 

Ranchi Violence: राज्य सरकार ने आरोपियों के पोस्टर लगाने पर रांची के एसएसपी से मांगी सफाई, इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश का दिया हवाला
Photo Credit: ANI

पोस्टर लगाने पर रांची के एसएसपी से मांगी गई सफाई

पत्र में आगे कहा गया है कि इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उत्तर प्रदेश राज्य को सड़क किनारे बिना कानूनी अधिकार वाले व्यक्तियों की व्यक्तिगत जानकारी वाले पोस्टर नहीं लगाने का निर्देश दिया था। ये मामला और कुछ नहीं बल्कि लोगों की निजता में अनुचित हस्तक्षेप है, इसलिए ये भारत के संविधान के अनुच्छेद 21 का उल्लंघन है।

End of Feed